फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant entered school... thankfully it was Sunday

Dehradun News: स्कूल में घुसा हाथी... शुक्र है रविवार था

Tue, 16 Dec 2025 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Elephant entered school... thankfully it was Sunday
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से वन्य जीव संघर्ष के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखने को मिली है। वन्यजीव आबादी वाले इलाकों में लगातार दहशत का कारण बन रहे हैं। राजधानी दून से सटे इलाके दूधली के पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में हाथी ने जमकर उत्पाद मचाया। हालांकि कि शुक्र है कि बीते रोज रविवार होने के चलते स्कूल में छुट्टी थी।
विज्ञापन




दरअसल, बीती 14 दिसंबर को स्कूल परिसर में हाथी पहुंचा तो आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हाथी ने स्कूल में ऐसा उत्पात मचाया कि गेट के साथ दीवार भी तोड़ दी। गनीमत रही कि 325 छात्र संख्या के इस स्कूल में छुट्टी के चलते छात्र मौजूद नहीं थे लेकिन सुरक्षा दीवार टूटने के बाद से छात्रों में डर का माहौल बना हुआ है। स्कूल वन क्षेत्र से घिरा हुआ होने की वजह से छात्रों व शिक्षकों की चिंता दोगुनी हो गई है। हाथी के चले जाने के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु असवाल ने घटना की जानकारी शिक्षा विभाग और वन विभाग को दी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुधांशु असवाल ने बताया कि सोमवार को वन विभाग की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया। हालांकि इस घटना से सोमवार को छात्रों की पढ़ाई किसी तरह से प्रभावित नहीं हुई। हां यह सही बात है कि सुरक्षा दीवार टूटने के बाद से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed