फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant created havoc in areas adjacent to Motichur range

मोतीचूर रेंज से सटे क्षेत्रों में हाथी ने मचाया उत्पात

Tue, 11 Jan 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Elephant created havoc in areas adjacent to Motichur range
01 हरिपुरकलां में जंगली हाथी ने तोड़ी बाउंड्री वाल। - फोटो : RISHIKESH
मोतीचूर रेंज से सटे क्षेत्रों में हाथी की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। देर रात ग्रामसभा हरिपुरकलां में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

मोतीचूर रेंज के आसपास के रायवाला, हरिपुरकलां, खांड गांव में इन दिनों जंगली हाथी खूब उत्पात मचा रहे हैं। रविवार देर रात एक जंगली हाथी ने हरिपुरकलां में घुस आया। हाथी ने राजकीय इंटर कॉलेज की चाहरदीवारी तोड़ दी। इसके बाद खेतों में घुस गया और फसलों को रौंद दिया। हाथी ने गांव में कई लोगों की चाहरदीवारी और तारबाड़ को भी ध्वस्त कर दिया। इस दौरान गंभीर सिंह, हिमांशु रावत, इंद्र विक्रम सिंह रावत, मंगल सिंह रावत, पितांबर दत्त शर्मा, गणेश चंद शर्मा, विक्रम सिंह रावत आदि की फसलों को नुकसान पहुंचा। मोतीचूर रेंजर महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया कि सर्वे टीम को नुकसान का जायजा लेने के लिए कहा गया है। लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है।

रेंज कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी
ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीण मोतीचूर रेंज कार्यालय में पहुंचे। प्रधान गीतांजलि जखमोला ने रेंज अधिकारियों को लोगों के नुकसान की भरपाई करने व क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। गुस्साए ग्रामीणों ने जल्द इस संबंध में कार्रवाई न करने पर रेंज कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जखमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र मोहन ग्वाड़ी, अंकित बहुखंडी, अंकित बिजल्वाण, राजेश लखेड़ा, मनोज शर्मा और राजेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed