{"_id":"67bb818cf2de5f055a0608b5","slug":"elephant-causing-damage-to-crops-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-626673-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फसलों को नुकसान पहुंचा रहा हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फसलों को नुकसान पहुंचा रहा हाथी
विज्ञापन
कुंजा-मटक माजरी क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। रात होते ही एक हाथी जंगल से निकलकर आबादी की ओर आकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल से निकलकर एक हाथी रोजाना कुंजा-मटक माजरी क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है। ग्रामीण अलीहसन, नासिर, तालिब ने बताया कि हाथी खेतों में खड़ी बरशीम व गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। उनका कहना है कि आसपास स्थित आम के बाग में रह रहे मजदूर भी हाथी से डरे हुए हैं। तिमली रेंज के रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि जंगल में मौजूद हाथियों के दल से अलग एक हाथी गांवों का रुख कर रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।