फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant appeared late at night on Haridwar National Highway and Badedi Rajputan causing panic among people

Haridwar: नेशनल हाईवे और बढ़ेडी राजपूतान में आया हाथी, लोगों में मची अफरा-तफरी, ग्रामीण इलाकों में दहशत

Wed, 27 Nov 2024 02:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Nov 2024 02:31 PM IST
विज्ञापन
Elephant appeared late at night on Haridwar National Highway and Badedi Rajputan causing panic among people
हरिद्वार नेशनल हाईवे पर आया हाथी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार नेशनल हाईवे और बढ़ेडी राजपूतान में देर रात हाथी आने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। हाईवे पर कुछ देर चहलकदमी करने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। सुबह-सुबह हाथी आने की खबर ग्रामीण क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ जब गांव में जंगली हाथी मुख्य रास्ते से होता हुआ हाईवे पर पहुंचा।  मंगलवार की देर रात ग्राम बढ़ेडी राजपूतान के मुख्य रास्ते पर हाथी की चहल पहल से ग्रामीणों में दहशत फैल गई हैं। वहीं पहली बार आबादी वाले क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी से स्थानीय लोग भी डरे हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: हादसे की रात गलत दिशा में दौड़ती दिखी थी एक कार, जांच के आदेश, छह दोस्तों की हुई थी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक देर रात हाथी गांव में आया था, रात होने के कारण मुख्य रास्ते पर भीड़ नहीं थी। हाथी मुख्य रास्ते से टहलता हुआ हाइवे पर पहुंचा। हाथी को हाईवे पर देखकर एक बार तो देखने वालों की सांस ही अटक गई थी। लेकिन हाथी कुछ ही मिनट में हाईवे क्रॉस कर जंगल की तरफ लौट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed