फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity will soon reach 63 houses of Boxa and Raji tribes Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बोक्सा और राजी जनजाति के 63 घरों में जल्द पहुंचेगी बिजली, पीवीटीजी अभियान के तहत रखा गया लक्ष्य

Sun, 17 Dec 2023 12:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

उत्तराखंड में पीवीटीजी के तहत बोक्सा व राजी जनजाति का चयन किया गया है। ऊर्जा मंत्रालय ने उत्तराखंड के सात जिलों में बोक्सा व राजी जनजाति के 1379 घरों में से 221 में बिजली न पहुंचने का डाटा दिया।

विज्ञापन
Electricity will soon reach 63 houses of Boxa and Raji tribes Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड(यूपीसीएल) ने बोक्सा और राजी जनजाति के 63 घरों तक 15 जनवरी 2024 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में चिन्हित इन जनजातियों का कोई भी घर बिजली सुविधा से वंचित न रहे। इसके लिए यूपीसीएल की ओर से स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड से पीएम जनमन मिशन का शुभारंभ किया। जिसमें विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) का विकास करना है। उत्तराखंड में पीवीटीजी के तहत बोक्सा व राजी जनजाति का चयन किया गया। ऊर्जा मंत्रालय ने उत्तराखंड के सात जिलों में बोक्सा व राजी जनजाति के 1379 घरों में से 221 में बिजली न पहुंचने का डाटा दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: धर्मस्थल हटाने पहुंची टीम को झेलना पड़ा लोगों का विरोध, घंटों चली वार्ता के बाद बैरंग लौटना पड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर यूपीसीएल ने 221 घरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें कुल 63 घर ऐसे पाए गए। जहां पर बिजली नहीं थी। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि 15 जनवरी 2024 तक चिन्हित जनजातियों के घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। 46 घरों को ग्रिड से बिजली और 17 घरों को सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed