{"_id":"67095c39759a3ea0c105d56a","slug":"electricity-will-not-suit-in-uttarakhand-during-festive-season-upcl-on-alert-mode-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: त्योहारी सीजन में उत्तराखंड रहेगा रोशन, अलर्ट पर UPCL, सभी फीडरों का निरीक्षण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: त्योहारी सीजन में उत्तराखंड रहेगा रोशन, अलर्ट पर UPCL, सभी फीडरों का निरीक्षण होगा
Fri, 11 Oct 2024 10:42 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:42 PM IST
सार
जारी निर्देशों के मुताबिक, सभी अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को अपने क्षेत्र के 33 केवी सब स्टेशनों और उनसे निकलने वाले 11 केवी के फीडरों का निरीक्षण करना होगा, ताकि न्यूनतम विद्युत व्यवधान के साथ बेहतर आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारी सीजन में बिजली से राज्य जगमग रहेगा। यूपीसीएल ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। दिवाली पर बिजली की मांग को देखते हुए यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जारी निर्देशों के मुताबिक, सभी अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को अपने क्षेत्र के 33 केवी सब स्टेशनों और उनसे निकलने वाले 11 केवी के फीडरों का निरीक्षण करना होगा, ताकि न्यूनतम विद्युत व्यवधान के साथ बेहतर आपूर्ति हो सके। उन्होंने सभी 33 केवी सब स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों का अनुरक्षण तत्काल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सभी ट्रांसफार्मरों का लोड बैलेंसिंग भी समय से कराना होगा। 33 केवी, 11 केवी और हाईटेंशन लाइन के अनुरक्षण के भी निर्देश दिए। सभी ट्रॉली ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने या खराब होने पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर से न्यूनतम समय में आपूर्ति बहाल की जा सके।
विज्ञापन
Dussehra 2024: दशहरा पर देहरादून के कई रूट रहेंगे डायवर्ट, परेड ग्राउंड रहेगा जीरो जोन, ये है पूरा रूट प्लान
केंद्र सरकार ने गैर आवंटित कोटे से शीतकाल के लिए उत्तराखंड को 480 मेगावाट बिजली आवंटित की है, जो इसी सप्ताह से मिलनी शुरू हो जाएगी। उधर, यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए कि त्योहारी सीजन में वे अलर्ट मोड पर रहें। कहा, कहीं भी ब्रेकडाउन होने की स्थिति में तुरंत निर्णय लेते हुए आपूर्ति बहाल करें। आपूर्ति बहाली के लिए जरूरी अनुरक्षण सामग्री और टूल्स आदि पहले से ही तैयार कर लें।