फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity will be cut for seven hours for 10 days

Dehradun News: रुद्रपुर उपखंड में 10 दिनों तक सात घंटे कटेगी बिजली

Sun, 22 Dec 2024 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be cut for seven hours for 10 days
विद्युत वितरण उपखंडों में कराए जाने वाले तकनीकी कार्यों के चलते रविवार को विकासनगर उपखंड से जुड़े क्षेत्रों में छह घंटे आपूर्ति ठप रहेगी। इसके अलावा रुद्रपुर उपखंड से संबंधित कई क्षेत्रों में 10 दिनों सात घंटे बिजली गुल रहेगी। अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में सुबह नौ बजे से और कुछ स्थानों पर 10 बजे से आपूर्ति को बंद किया जाएगा। विकासनगर उपखंड के डाकपत्थर फीडर से जुड़े रसूलपुर, अंबाड़ी, डाक्टरगंज, बाढ़वाला, राजावाला, कटापत्थर, मद्रर्सु, मटौगी व तौली भूड़ में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली की आपूर्ति को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा रुद्रपुर उप संस्थान के लांघा फीडर से जुड़े देवथला, लांघा, पसौली, पष्टा, पपड़ियान, कटापत्थर, भलेर, बोसान आदि क्षेत्रों में रविवार से 10 दिनों तक सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली की आपूर्ति को बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि विकासनगर उपखंड में 11 केवी के नए फीडर का निर्माण किया जाना है। इसके लिए आपूर्ति पूर्ण व आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed