फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity Unannounced power cut affects 30 percent production in industries Dehradun Haridwar

Uttarakhand: अघोषित बिजली कटौती से उद्योगों में 30% उत्पादन प्रभावित, दून व हरिद्वार में  बिजली आपूर्ति बाधित

Sun, 15 Jan 2023 03:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 Jan 2023 03:38 PM IST
सार

बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। इससे उद्योगों की समस्या और बढ़ रही है। जल्द ही इस समस्या को लेकर उद्योगों का प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश भाटिया के मुताबिक बिजली कटौती से उद्योगों पर डबल मार पड़ रही है।

विज्ञापन
Electricity Unannounced power cut affects 30 percent production in industries Dehradun Haridwar
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से उद्योगों में 30 प्रतिशत तक उत्पादन प्रभावित हो रहा है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना दो से तीन घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। इस समस्या को लेकर जल्द ही औद्योगिक संगठन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


सर्दियों में बिजली खपत बढ़ने के कारण यूपीसीएल की ओर से अघोषित कटौती की जा रही है। सिडकुल के औद्योगिक क्षेत्र देहरादून, सेलाकुई, हरिद्वार में स्थापित उद्योगों में बिजली कटौती से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। सिडकुल मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग का कहना है कि हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना दो से तीन घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


इससे उद्योगों में 30 प्रतिशत तक उत्पादन कम हुआ है। बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। इससे उद्योगों की समस्या और बढ़ रही है। जल्द ही इस समस्या को लेकर उद्योगों का प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश भाटिया के मुताबिक बिजली कटौती से उद्योगों पर डबल मार पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादन कम होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही जनरेटर का इस्तेमाल करने से उत्पादन लागत बढ़ जाती है। ड्रग मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कलानी ने बताया कि बिजली कटौती का कोई टाइम नहीं है। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में दिन में किसी भी समय कटौती की जा रही है। 


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सुरंग निर्माण से रुद्रप्रयाग में भू-धंसाव, 45 परिवारों ने छोड़े घर, स्कूल भवन जमींदोज

आपातकालीन स्थिति में ही बिजली की कटौती
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार का कहना है कि सात राज्यों से नई बिजली मिली है। जिसे मशीनों में पूरी तरह प्रवाहित होने में थोड़ा समय लगता है। केवल आपातकालीन स्थिति में ही बिजली कटौती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed