फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity Shortage in Uttarakhand due to reduction in central quota of electricity

Uttarakhand News: केंद्रीय कोटे में कमी से प्रदेश में पैदा हुई बिजली की किल्लत, यूजेवीएनएल का उत्पादन ठीक

Tue, 02 Jul 2024 07:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Jul 2024 07:51 AM IST
सार

यूजेवीएनएल का उत्पादन ठीक है, लेकिन केंद्रीय पूल से बिजली आपूर्ति में कमी आई है। प्रदेश में 5.4 करोड़ यूनिट मांग के सापेक्ष 3.9 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है।

विज्ञापन
Electricity Shortage in Uttarakhand due to reduction in central quota of electricity
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कोटे की बिजली में कमी आने से राज्य में बिजली किल्लत पैदा हो गई है। यूजेवीएनएल का उत्पादन तो ठीक है लेकिन केंद्रीय कोटे की आपूर्ति गड़बड़ा गई है। वर्तमान में प्रदेश में 5.4 करोड़ यूनिट के सापेक्ष 3.9 करोड़ यूनिट बिजली ही उपलब्ध है। बाजार से रोजाना करीब 1.1 करोड़ यूनिट बिजली खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन

गर्मियों के सीजन में प्रदेश में बिजली की मांग 6.4 करोड़ तक पहुंची, जिसके सापेक्ष यूपीसीएल लगभग पूरी आपूर्ति करने में कामयाब रहा। बरसात आने के साथ राज्य में बिजली की मांग गिरकर 5.4 करोड़ यूनिट तक आ गई लेकिन इसके सापेक्ष बिजली की उपलब्धता भी घटकर 3.9 करोड़ यूनिट तक आ गई। बावजूद इसके यूपीसीएल को रोजाना बाजार से करीब 1.1 करोड़ यूनिट बिजली खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन


यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है देश में करीब 75 प्रतिशत बिजली उत्पादन कोयला आधारित संयंत्रों से होता है, जो बरसात के दिनों में प्रभावित हो जाता है। उन्होंने बताया कि यूजेवीएनएल से तो करीब दो करोड़ यूनिट बिजली मिल रही है लेकिन केंद्रीय पूल की बिजली 2.5 करोड़ से घटकर 1.8 करोड़ यूनिट तक आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से कुल उपलब्धता प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि बावजूद इसके आपूर्ति पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कहीं भी घोषित या अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है।

ये भी पढ़ें.. Uttarakhand Weather: संभलकर रहें... छह जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल रहेंगे बंद

हरियाणा का उधार लौटाने की चुनौती बढ़ी

यूपीसीएल को इस महीने से 40 मेगावाट उधार बिजली हरियाणा को लौटानी है। चूंकि उपलब्धता कम है इसलिए इसके हिसाब से बिजली का उधार लौटाने की भी चुनौती है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि इसका इंतजाम भी कर लिया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed