फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity rates Proposal for new electricity rates passed in audit committee meeting Uttarakhand News

Uttarakhand: नई बिजली दरों का प्रस्ताव ऑडिट कमेटी बैठक में पास, 26 दिसंबर को होगी यूपीसीएल की बोर्ड बैठक

Sat, 21 Dec 2024 01:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Dec 2024 01:49 PM IST
सार

निगम मुख्यालय में ऑडिट कमेटी की बैठक हुई, जिसमें ऑडिट से संबंधित कई मुद्दों पर बात हुई। बैठक में नए टैरिफ प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिस पर ऑडिट कमेटी ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Electricity rates Proposal for new electricity rates passed in audit committee meeting Uttarakhand News
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में नई विद्युत दरों के प्रस्ताव पर ऑडिट कमेटी ने अपनी सहमति दे दी है। यूपीसीएल अब बिना 4,300 करोड़ जोड़े ही इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने जा रहा है। 26 दिसंबर को बोर्ड बैठक में मुहर लगने के बाद यूपीसीएल अपना प्रस्ताव उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को भेज देगा।

विज्ञापन

इस बार यूजेवीएनएल और पिटकुल का टैरिफ प्रस्ताव नियामक आयोग को पहुंच चुका है, लेकिन यूपीसीएल का मामला यूपी के बंटवारे से हिस्से में आई 4300 करोड़ लेनदारी के चलते अटका हुआ है। यूपीसीएल दो बार नियामक आयोग से समय बढ़वा चुका है। शुक्रवार को निगम मुख्यालय में ऑडिट कमेटी की बैठक हुई, जिसमें ऑडिट से संबंधित कई मुद्दों पर बात हुई।

विज्ञापन

यूजेवीएनएल और पिटकुल का प्रस्ताव यूपीसीएल की टैरिफ दरों को करेगा प्रभावित
बैठक में नए टैरिफ प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिस पर ऑडिट कमेटी ने मंजूरी दे दी है। अब टैरिफ का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस बार यूपीसीएल बेहद न्यूनतम बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग में लेकर जा रहा है। हालांकि, यूजेवीएनएल और पिटकुल का प्रस्ताव यूपीसीएल की टैरिफ दरों को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 दिसंबर तक यूपीसीएल को अपना टैरिफ प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष पेश करना है। इस पर जनसुनवाई के बाद नियामक आयोग नई दरें जारी करेगा, जो अगले साल एक अप्रैल से लागू होंगी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Nikay Chunav: नामांकन संग शुरू हो जाएगा प्रत्याशियों के खर्च का मीटर, निगरानी को पूरा तंत्र तैयार

माहवार बदलाव का दिखेगा असर

पहली बार टैरिफ प्रस्ताव पर हर महीने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) की वजह से भी असर पड़ने वाला है। चूंकि, यूपीसीएल बाजार से जो बिल खरीदता है उसके कम या महंगे दामों का असर अगले महीने के टैरिफ में लागू होता है। इसलिए सालाना बिजली खरीद की मद में यूपीसीएल कोई बढ़ोतरी नहीं जोड़ेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed