{"_id":"67c7bc4bee46bc98460c88fe","slug":"electricity-in-uttarakhand-tenders-were-issued-nine-times-but-no-company-was-ready-to-supply-electricity-state-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए नौ बार निकाला टेंडर, लेकिन कोई कंपनी नहीं है तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए नौ बार निकाला टेंडर, लेकिन कोई कंपनी नहीं है तैयार
Wed, 05 Mar 2025 08:24 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 05 Mar 2025 08:24 AM IST
सार
पिछले दिनों में जितनी तेजी से बिजली की मांग और दाम बढ़े हैं, उस हिसाब से कंपनियां अब दीर्घ अवधि या मध्यम अवधि के लिए बिजली बेचने को तैयार नहीं होती।
विज्ञापन
electricity
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए यूपीसीएल लगातार दीर्घ और मध्यम अवधि के टेंडर जारी कर रहा है लेकिन कोई कंपनी आने को तैयार नहीं है। मध्यम अवधि के पावर परचेज एग्रीमेंट(पीपीए) के लिए निगम ने नौ बार टेंडर निकाला लेकिन कोई कंपनी नहीं आई।
विज्ञापन
हाइड्रो, थर्मल, सोलर व गैस आधारित प्लांट से अलग-अलग पीपीए करके बिजली सस्ते दामों पर खरीदी जाती थी। लेकिन पिछले दिनों में जितनी तेजी से बिजली की मांग और दाम बढ़े हैं, उस हिसाब से कंपनियां अब दीर्घ अवधि या मध्यम अवधि के लिए बिजली बेचने को तैयार नहीं होती।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: अस्पताल से छुट्टी के बाद श्रमिकों की चिंता...जेब में एक पैसा तक नहीं, कैसे पहुंचेंगे घर?
विज्ञापन
यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय अग्रवाल ने नियामक आयोग जनसुनवाई में ये तथ्य स्वीकार करते हुए कहा कि नौ बार मध्यम अवधि के टेंडर जारी किए गए लेकिन कोई भी कंपनी बिजली देने को तैयार नहीं है।