फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity: For the second year in April the power demand figure crossed 40 million units Uttarakhand news

Uttarakhand: दूसरे साल भी अप्रैल में बिजली मांग का आंकड़ा चार करोड़ यूनिट पार, आपूर्ति की चुनौती बढ़ने के आसार

Sat, 29 Apr 2023 03:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Apr 2023 03:32 PM IST
सार

वर्ष 2019 में प्रदेश में अप्रैल माह में बिजली की औसत मांग 3.70 करोड़ यूनिट थी। इस महीने में 30 अप्रैल को अधिकतम 4.21 करोड़ मिलियन यूनिट मांग पहुंची थी। वर्ष 2020 में अप्रैल में बिजली की औसत मांग बढ़कर 2.5 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई थी। इस साल सर्वाधिक 2.8 करोड़ की मांग 16 अप्रैल को दर्ज की गई थी

विज्ञापन
Electricity: For the second year in April the power demand figure crossed 40 million units Uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में लगातार दूसरे साल अप्रैल माह में बिजली की औसत मांग चार करोड़ यूनिट रिकॉर्ड हुई है। इससे पहले 2019 से 2021 तक अप्रैल माह में अधिकतम बिजली की मांग 3.70 करोड़ यूनिट तक थी। यूपीसीएल के लिए मई में बिजली मांग पांच करोड़ यूनिट तक पहुंचने के मद्देनजर आपूर्ति की चुनौती बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


कोरोना लॉकडाउन व इससे पहले यूपीसीएल के लिए बिजली आपूर्ति जितनी आसान थी, अब उससे कहीं ज्यादा मुश्किल हो गई है। वर्ष 2019 में प्रदेश में अप्रैल माह में बिजली की औसत मांग 3.70 करोड़ यूनिट थी। इस महीने में 30 अप्रैल को अधिकतम 4.21 करोड़ मिलियन यूनिट मांग पहुंची थी। वर्ष 2020 में अप्रैल में बिजली की औसत मांग बढ़कर 2.5 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई थी। इस साल सर्वाधिक 2.8 करोड़ की मांग 16 अप्रैल को दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


2021 में औसत मांग 3.6 करोड़ यूनिट रिकॉर्ड हुई, जिसमें आठ अप्रैल को अधिकतम 3.9 करोड़ यूनिट मांग रिकॉर्ड हुई थी। 2022 यूपीसीएल के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। अप्रैल माह में ही बिजली की औसत मांग 4.28 करोड़ यूनिट रिकॉर्ड हुई थी, जिसमें 30 अप्रैल को अधिकतम मांग 4.82 करोड़ यूनिट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली मांग का आंकड़ा 5 करोड़ यूनिट तक का है पहुंच सकता
इस साल अप्रैल माह की औसत मांग 4 करोड़ यूनिट आ रही है, जिसमें अब तक 18 अप्रैल को सर्वाधिक 4.52 करोड़ यूनिट मांग रिकॉर्ड हुई है। वर्तमान में राज्य में बिजली की मांग 4.3 करोड़ यूनिट के इर्द-गिर्द चल रही है। माना जा रहा है कि मई माह में बिजली मांग का आंकड़ा 5 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकता है।

जून माह में ज्यादा किल्लत के आसार
मई माह के लिए तो यूपीसीएल ने बिजली का इंतजाम कर लिया है, लेकिन मई के आखिर या जून के पहले सप्ताह से किल्लत बढ़ सकती है। जून माह में केंद्र के गैर आवंटित कोटे से मिलने वाली बिजली कम हो जाएगी तो अन्य जगहों की बिजली भी कम होगी। लिहाजा, यूपीसीएल फिलहाल जून माह की तैयारी में जुटा हुआ है।

ये भी  पढ़ें...Uniform Civil Code: समिति का कार्यकाल फिर बढ़ाने की तैयारी, मिले सवा लाख से अधिक सुझावों में कई बेहद दिलचस्प

मई माह के लिए हमने तैयारी की हुई है। जून में बिजली उपलब्धता की कोशिश की जा रही है। लगातार दूसरे साल बिजली की मांग का ट्रेंड बढ़ा हुआ देखा जा रहा है। -अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed