फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity Demand of Rs 12 for electricity produced in Uttarakhand Vyasi Hydroelectric Project news in hindi

Uttarakhand: राज्य में उत्पादित बिजली के लिए 12 रुपये की मांग, परियोजना का टैरिफ बढ़ाने की याचिका दायर

Fri, 22 Dec 2023 04:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Dec 2023 04:52 PM IST
सार

परियोजना से पैदा होने वाली बिजली की शुरुआती कीमत भी करीब 8.50 रुपये प्रति यूनिट आई थी। आगामी वित्तीय वर्ष से यूजेवीएनएल ने इस परियोजना की बिजली के दाम बढ़ाने की मांग की है। इसके पीछे परियोजना पर हो रहे खर्च को कारण बताया गया है।

विज्ञापन
Electricity Demand of Rs 12 for electricity produced in Uttarakhand Vyasi Hydroelectric Project news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में बिजली की महंगाई कैसे रुकेगी, जब राज्य में पैदा हो रही बिजली के दाम ही 12 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच जाएंगे। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने व्यासी परियोजना से पैदा होने वाली बिजली के दाम 11.84 रुपये प्रति यूनिट देने की मांग आयोग के सामने रखी है।

विज्ञापन

दरअसल, व्यासी परियोजना अभी 120 मेगावाट क्षमता पर चल रही है। इससे ऊपर लखवाड़ परियोजना बननी है। परियोजना से पैदा होने वाली बिजली की शुरुआती कीमत भी करीब 8.50 रुपये प्रति यूनिट आई थी। आगामी वित्तीय वर्ष से यूजेवीएनएल ने इस परियोजना की बिजली के दाम बढ़ाने की मांग की है। इसके पीछे परियोजना पर हो रहे खर्च को कारण बताया गया है।

विज्ञापन


उधर, सामान्य तौर पर बाजार में बिजली की स्थिति देखें तो दाम औसतन सात से आठ रुपये तक और पीक आवर में दाम 10 रुपये प्रति यूनिट तक चले जाते हैं, लेकिन यूजेवीएनएल से जो बिजली यूपीसीएल खरीदेगा, उसके दाम ही इतना अधिक होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे यूपीसीएल की बिजली दरों पर प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अशासकीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटी, सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाया था स्टे

चूंकि, नियमानुसार यूजेवीएनएल की परियोजनाओं से पैदा होने वाली बिजली को यूपीसीएल को खरीदना होता है। इस साल यूजेवीएनएल ने सभी परियोजनाओं को लेकर जो याचिकाएं दायर कीं हैं, उसके तहत यूपीसीएल की बिजली दरों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed