फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity demand increased people worried due to cuts Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: प्रदेश में गर्मी के साथ ही बिजली की मांग बढ़ी, मैदानी जिलों में कटौती से लोग परेशान

Sat, 18 May 2024 12:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 May 2024 12:59 PM IST
सार

छोटे कस्बों में भी करीब दो घंटे की कटौती शुरू हुई है। गर्मी में कटौती से लोग परेशान हो गए। हालांकि, यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि कहीं भी शेड्यूल रोस्टिंग नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
Electricity demand increased people worried due to cuts Uttarakhand news in hindi
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में गर्मी के साथ ही बिजली की मांग अब रिकॉर्ड 5.5 करोड़ के करीब पहुंच गई है। मैदानी जिलों में गर्मी के बीच कटौती से लोग परेशान रहे। हालांकि, यूपीसीएल का दावा है कि अभी कहीं शेड्यूल पावरकट नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

राज्य में इस बार मई के महीने में ही बिजली की मांग नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को मांग का आंकड़ा 5.4 करोड़ यूनिट से ऊपर पहुंच गया। इसके सापेक्ष बिजली की उपलब्धता चार करोड़ यूनिट तक ही है। यूपीसीएल बाकी बाजार से खरीद रहा है।

विज्ञापन


बिजली आपूर्ति करने में मुश्किल
किल्लत के बीच शुक्रवार को हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण इलाकों में तीन से चार घंटे तक कटौती की गई। छोटे कस्बों में भी करीब दो घंटे की कटौती हुई। गर्मी में कटौती से लोग परेशान हो गए। हालांकि, यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि कहीं भी शेड्यूल रोस्टिंग नहीं की जा रही है। स्थानीय स्तर पर फॉल्ट आने की स्थिति में ही कटौती हुई होगी। यूपीसीएल के लिए गर्मी के इस सीजन में बिजली आपूर्ति करने में भारी मुसीबत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal: घर से दो सौ मी दूर झाड़ियों में मिला मासूम का शव, मां के सामने उठाकर ले गया था गुलदार

ऑफ पीक ऑवर में तो बिजली करीब साढ़े चार रुपये यूनिट के दाम पर मिल रही है, लेकिन पीक ऑवर में बाजार में बिजली के दाम 12 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गए हैं। इतने दामों पर बिजली खरीदकर इसके आधे से भी कम पर आपूर्ति करना खासा घाटे का सौदा साबित हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed