फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity demand increased cuts started again Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बिजली की मांग फिर बढ़ने लगी, शुरू हुई कटौती, 4.4 करोड़ यूनिट के सापेक्ष 3.6 करोड़ तक ही उपलब्ध

Thu, 12 Oct 2023 11:02 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Oct 2023 11:02 AM IST
सार

पिछले तीन दिन से लगातार 4.4 करोड़ यूनिट से ऊपर बिजली की मांग पहुंच रही है, जिसके सापेक्ष केंद्र व राज्य से केवल 3.6 करोड़ यूनिट तक बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है।

विज्ञापन
Electricity demand increased cuts started again Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में सर्दियों की आहट के साथ ही बिजली की मांग फिर बढ़ने लगी है। मांग के सापेक्ष कम उपलब्धता होने के चलते यूपीसीएल ने कटौती शुरू कर दी है। निगम बाजार से रोजाना 60 से 70 लाख यूनिट बिजली खरीद रहा है।

विज्ञापन

अक्तूबर महीने की शुरुआत में केंद्र से गैर आवंटित कोटे की अतिरिक्त बिजली मिलने के बावजूद प्रदेश में बिजली किल्लत बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिन से लगातार 4.4 करोड़ यूनिट से ऊपर बिजली की मांग पहुंच रही है, जिसके सापेक्ष केंद्र व राज्य से केवल 3.6 करोड़ यूनिट तक बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है।

विज्ञापन


निगम रोजाना बाजार से बिजली खरीदने के बावजूद कटौती को मजबूर है। मंगलवार को जहां ऊधमसिंह नगर में करीब दो घंटे, रुड़की, काशीपुर व हल्द्वानी में करीब एक-एक घंटे, स्टील फर्नेश उद्योगों में करीब दो घंटे की कटौती गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...घरेलू बार लाइसेंस पर रोक: घर में हुई रार, महिलाएं उतरीं विरोध में तो आयुक्त को वापस लेना पड़ा फैसला

बुधवार को भी ग्रामीण इलाकों में दो से तीन घंटे की कटौती की गई। वहीं छोटे शहरों में करीब 50 मिनट की कटौती की गई। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, बाजार से लगातार बिजली की मांग पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed