फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity cuts from city to villages, people suffering

Dehradun News: शहर से लेकर गांवाें तक बिजली की कटौती, गर्मी से लोग बेहाल

Tue, 28 May 2024 06:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity cuts from city to villages, people suffering
गर्मी में बढ़ती बिजली की खपत से दून के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टिंग होने से उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार को कई इलाकों में घंटों तक कटौती रही। इससे लोग गर्मी में बेहाल रहे। इसका असर पेयजल की आपूर्ति पर भी पड़ा।
विज्ञापन

राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। पंखे-कूलर और एसी चलने से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। सोमवार को राजधानी की बिजली की व्यवस्था चरमरा गई। ओवरलोड होने के कारण ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने रोस्टिंग की। जिसके चलते सुबह से लेकर शाम तक कई जगह तो कई-कई घंटे तक बिजली गुल रही। इससे गर्मी में लोग परेशान रहे। माजरा और बिंदाल बिजलीघर से जुड़े इलाकों में लोगों को सबसे अधिक पेरशानी झेलनी पड़ी। घरों में इन्वर्टर भी दे गए जवाब दे गए। हालांकि रोस्टिंग का असर राजपुर रोड, मालसी, मसूरी रोड आदि में कम देखने को मिला।
विज्ञापन



ऋषिकेश के लोगों को झेलनी पड़ी कटौती

ग्रामीण क्षेत्र के ऋषिकेश में बिजली की परेशानी रही। ग्रामीण क्षेत्र में रायपुर और मोहनपुर ग्रामीण, डोईवाला क्षेत्र में बिजली ठीक रही। लेकिन ऋषिकेश में बिजली की कटौती ने लोगों को परेशान दिया। वहां पर लोगों को दो घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी। विद्युत अधिकारियों के अनुसार ट्रांसमिशन का बिजलीघर 220 केवी वीरभद्र ओवरलोड रहा। जिस कारण व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रोस्टिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दून के साउथ डिवीजन में झेलनी पड़ी परेशानी
सोमवार को माजरा और बिंदाल बिजलीघर ओवरलोड हो गए। जिस कारण विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रोस्टिंग करनी पड़ी। इससे निरंजपुर, पथरीबाग कारगी, टर्नर रोड से जुड़े इलाकों में बिजली कई घंटों तक कटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed