फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity Crisis in Uttarakhand Power shortage increased two hours cut in villages

Uttarakhand News: गर्मियां बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बढ़ी बिजली की किल्लत, गांवों में दो घंटे की कटौती

Thu, 20 Apr 2023 10:00 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Apr 2023 10:00 AM IST
सार

बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में इसकी कीमतों भी 10 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच रही हैं। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, दिन के समय चार से पांच रुपये और शाम को छह बजे से रात दस बजे के बीच आठ से 10 रुपये प्रति यूनिट के दामों पर भी बिजली खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Electricity Crisis in Uttarakhand Power shortage increased two hours cut in villages
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में गर्मियां बढ़ने के साथ ही बिजली की किल्लत भी बढ़ने लगी है। यूपीसीएल को रोजाना बाजार से आठ से नौ मिलियन यूनिट (80-90 लाख यूनिट) खरीदनी पड़ रही है। किल्लत बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में औसत दो घंटे और फर्नेश इंडस्ट्री में औसत तीन घंटे की कटौती शुरू हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में गर्मियां बढ़ने के साथ बिजली की मांग 44 मिलियन यूनिट के करीब पहुंच गई है। इसके सापेक्ष यूपीसीएल के पास राज्य पूल की करीब आठ मिलियन यूनिट, सोलर की 0.75 मिलियन यूनिट, केंद्रीय पूल की करीब 12 से 13 मिलियन यूनिट और केंद्र सरकार के गैर आवंटित कोटे की पांच से छह मिलियन यूनिट बिजली मिल रही है।

विज्ञापन


यूपीसीएल ने शॉर्ट टर्म टेंडर से दो मिलियन यूनिट बिजली खरीदी हुई है। कुल मिलाकर 35 से 37 मिलियन यूनिट बिजली रोजाना उपलब्ध हो रही है। नतीजतन बिजली किल्लत बढ़ने से कटौती शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यूपीसीएल अब ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना औसत दो घंटे और फर्नेश उद्योगों में रोजाना करीब तीन घंटे की कटौती कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

करीब 5.7 मिलियन यूनिट कम बिजली मिल पा रही
अगर हालात न संभले तो यह कटौती शहरों तक आ सकती है। प्रदेश में इस साल बारिश और बर्फबारी न होने की वजह से भी नदियों का जल स्तर गिर गया है, जिससे यूजेवीएनएल का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर इन दिनों उन्हें यूजेवीएनएल से करीब 5.7 मिलियन यूनिट कम बिजली मिल पा रही है।


बाजार में 10 रुपये तक पहुंच रहे दाम

बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में इसकी कीमतों भी 10 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच रही हैं। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, दिन के समय चार से पांच रुपये और शाम को छह बजे से रात दस बजे के बीच आठ से 10 रुपये प्रति यूनिट के दामों पर भी बिजली खरीदनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर लौटी ठंड, तस्वीरों में देखें बदरी-केदार धाम का ये भव्य नजारा

सौर ऊर्जा सस्ती लेकिन शाम को गायब

यूपीसीएल करीब 0.75 मिलियन यूनिट बिजली सौर ऊर्जा प्रोजेक्टों से ले रहा है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत ये आ रही है कि दिन में तो बिजली चार रुपये दाम तक भी उपलब्ध होती है लेकिन शाम छह बजे से सुबह तक उपलब्ध नहीं होती। इसी वजह से शाम को छह से दस के बीच ज्यादा लोड पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed