{"_id":"6a437232b14c83d1460bcf82","slug":"electricity-bills-in-uttarakhand-will-go-up-again-in-july-read-all-updates-in-hindi-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश में बिजली का बिल जुलाई में फिर आएगा महंगा, एफपीपीसीए की नई दरें कर दी गई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश में बिजली का बिल जुलाई में फिर आएगा महंगा, एफपीपीसीए की नई दरें कर दी गई जारी
Tue, 30 Jun 2026 02:09 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:09 PM IST
सार
प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई में भी राहत नहीं मिलेगी। ईंधन और बिजली खरीद लागत में बढ़ोतरी के चलते यूपीसीएल ने एफपीपीसीए की नई दरें लागू कर दी हैं, जिसका सीधा असर जुलाई के बिजली बिल पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
प्रदेश में बिजली का बिल जुलाई में फिर महंगा आएगा। यूपीसीएल ने जुलाई के लिए ईंधन और बिजली खरीद लागत समायोजन (एफपीपीसीए) की नई दरें जारी कर दी हैं। गर्मियों के सीजन में यूपीसीएल को बाजार से महंगी बिजली मिल रही है, जिस कारण एफपीपीसीए की दरें लगातार कई माह से बढ़ी हुई आ रही हैं।
विज्ञापन
यूपीसीएल के मुख्य अभियंता व्यावसायिक एनएस बिष्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एफपीपीसीए की नई दरें जारी कर दी गई हैं जो जुलाई के बिल में वसूल की जाएंगी। आपको बता दें कि मई और जून के बिल में भी एफपीपीसीए दरों के हिसाब से बिजली बिल अधिक आया था।
विज्ञापन
किसकी बिजली कितनी हुई महंगी
| उपभोक्ता श्रेणी बढ़ोतरी | (प्रति यूनिट) |
| बीपीएल | 05 पैसे |
| घरेलू | 12 से 13 पैसे |
| अघरेल | 18 से 19 पैसे |
| गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी | 18 पैसे |
| प्राइवेट ट्यूबवेल | 06 पैसे |
| कृषि गतिविधियां | 08 से 09 पैसे |
| एलटी इंडस्ट्री | 16 से 17 पैसे |
| एचटी इंडस्ट्री | 17 पैसे |
| मिश्रित लोड | 17 पैसे |
| रेलवे ट्रैक्शन | 16 पैसे |
| ईवी चार्जिंग स्टेशन | 16 पैसे |
| अस्थायी कनेक्शन | 20 पैसे |