{"_id":"63c4ed481a98516894321703","slug":"electricity-average-power-cut-of-56-minutes-in-industries-this-month-upcl-uttarakhand-news-in-hindi-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उद्योगों में इस महीने औसतन 56 मिनट की बिजली कटौती, उत्पादन प्रभावित होने से बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उद्योगों में इस महीने औसतन 56 मिनट की बिजली कटौती, उत्पादन प्रभावित होने से बढ़ी मुश्किल
Mon, 16 Jan 2023 12:01 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:01 PM IST
सार
पिछले दो दिन से उद्योगों में कोई बिजली कटौती नहीं की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योगों में केवल नौ जनवरी से 12 जनवरी के बीच ही कटौती की गई है। कहा कि केंद्र सरकार से सात राज्यों की बिजली मिलने के बाद यह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बिजली संकट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योगों में भारी बिजली कटौती को यूपीसीएल प्रबंधन ने नकारते हुए कहा, इस महीने औसत 56 मिनट की कटौती पंतनगर और हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में हुई है। रविवार को यूपीसीएल ने इसकी रिपोर्ट जारी की। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया, उद्योगों में निश्चित तौर पर बिजली की कमी होने पर कटौती हुई है, लेकिन इस माह इसका औसत 56 मिनट का ही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, पिछले दो दिन से उद्योगों में कोई बिजली कटौती नहीं की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योगों में केवल नौ जनवरी से 12 जनवरी के बीच ही कटौती की गई है। कहा कि केंद्र सरकार से सात राज्यों की बिजली मिलने के बाद यह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Joshimath: जमीन की भीतरी परत खोलेगी जोशीमठ के भू-गर्म में छुपे राज, जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वेक्षण शुरू
विज्ञापन
इस महीने प्रदेश में भट्ठियों में औसतन छह घंटे, उद्योगों में औसतन 56 मिनट, अन्य में 32 मिनट की ही कटौती की गई है। बता दें कि उद्योगों के संगठनों ने शनिवार को प्रदेश में बिजली कटौती की बात करते हुए कहा था कि इससे 30 प्रतिशत औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हो रहा है।