फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electrician death while talking on mobile phone

मोबाइल फोन पर बात करते समय छत से गिरा इलेक्ट्रिशियन, मौत 

Tue, 27 Jun 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर 
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर  Updated Tue, 27 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Electrician death while talking on mobile phone

पर्वतीय पावर लिमिटेड में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेज दिया है। इसी तरह की घटना तीन दिन पहले हल्द्वानी में हुई थी, जिसमें हेडफोन लगाकर बात करने के दौरान ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई थी।  

विज्ञापन


बचेगांव हड़बाड़ निवासी 26 वर्षीय सत्यप्रकाश रविवार की रात छत पर मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान एकाएक वह छत से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी होने पर कंपनी के सिविल इंजीनियर अजय जोशी, नरेंद्र सिंह, संदीप कुमार और दिनेश सिंह उसे 108 वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाए।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना सत्यप्रकाश के परिजनों के साथ ही पुलिस को भी दी गई। सूचना पर कपकोट के एसओ एमसी पलड़िया और एसआइ गोपाल राम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मामले की जांच एसआई गोपाल सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed