फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 thousand electric vehicles in Dehradun but not a single charging station

Dehradun: दून में 10 हजार इलेक्ट्रिक वाहन, लेकिन चार्जिंग स्टशेन एक भी नहीं, कागजों में ही बनाई गई योजना

Mon, 11 Dec 2023 12:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 12:01 PM IST
सार

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की रिसर्च के मुताबिक 40 गाड़ियों पर एक चार्जिंग कनेक्टर होना जरूरी है। एक चार्जिंग स्टेशन पर औसतन छह कनेक्टर्स होते हैं। ऐसे में दस हजार वाहनों के लिए देहरादून में 250 कनेक्टर्स की जरूरत है।
 

विज्ञापन
10 thousand electric vehicles in Dehradun but not a single charging station
इलेक्ट्रिक वाहन (प्रतीकात्मक) - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दून में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। वाहनों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन अब तक एक भी ईवी चार्जिंग स्टेशन नहीं होने से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को परेशान हो रही है।

विज्ञापन


दून में वर्तमान में 10 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन हैं। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की रिसर्च के मुताबिक 40 गाड़ियों पर एक चार्जिंग कनेक्टर होना जरूरी है। एक चार्जिंग स्टेशन पर औसतन छह कनेक्टर्स होते हैं। ऐसे में दस हजार वाहनों के लिए देहरादून में 250 कनेक्टर्स की जरूरत है।
विज्ञापन


इतने कनेक्टर्स के लिए न्यूनतम 42 चार्जिंग स्टेशन की जरूरत होगी। परिवहन विभाग देहरादून में 50 चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की तैयारी कर रहा है। कई स्टेशनों के लिए जगह भी देख ली गई है। यह बात दीगर है कि अभी तक एक भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर लगने थे चार्जिंग स्टेशन, अब तक कागजों में
देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आठ से दस पेट्रोल पंपों में ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगाने की योजना बनाई गई, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके। यह प्रोजेक्ट भी कागजों में रह गया। अब तक किसी पेट्रोल पंप पर वाहनों की चार्जिंग का इंतजाम नहीं किया जा सका है।

अब जीएमवीएन भी लाया ईवी चार्जिंग स्टेशन का प्रोजेक्ट
अब जीएमवीएन ईवी चार्जिंग स्टेशन की योजना लेकर आया है। जीएमवीएन के 14 गेस्ट हाउसों में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके लिए जीएमवीएन और टीएचडीसी के बीच समझौता हुआ है। लेकिन यह प्रोजेक्ट सिर्फ देहरादून नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए है। देहरादून में द्रोण होटल में यह चार्जिंग स्टेशन लगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्टेशन अन्य जनपदों में लगाए जाएंगे। इससे दून को कुछ राहत तो मिलेगी, लेकिन देहरादून की आवश्यकता इस स्टेशन से पूरी नहीं हो सकेगी।

कुछ सोसाइटी में लगे प्वाइंटस
दून की कुछ आवासीय सोसाइटी में ईवी चार्जिंग प्वाइंट्स लगे हैं। लेकिन इसमें उस कालोनी के रहने वाले लोगों को ही सुविधा मिलती है। सामान्य लोगों को यहां पर वाहन चार्ज करने की सुविधा नहीं मिलती। इसी तरह कुछ कार एजेंसियों में भी यह चार्जि्ग स्टेशन बनाए गए हैं, लेकिन यह भी सार्वजनिक प्रयोग के लिए नहीं काम करते।

देहरादून में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाना परिवहन विभाग की प्राथमिकता में है। जिले में 50 स्थानों का चयन किया जा रहा है। जल्द प्रक्रिया को पूरा कर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। - सुनील शर्मा, आरटीओ
 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यह कैसी तैयारी...कैंप शुरू न संभावित खिलाड़ियों की सूची, 38वें राष्ट्रीय खेलों की करनी है मेजबानी

अगर देहरादून में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए जाएं तो यहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाई जा सकती है। दून के लोगों में ईवी को लेकर उत्साह है, लेकिन चार्जिंग स्टेशनों का अभाव होने के कारण लोग प्रभावित होते हैं। प्रशासन को ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कार्य करना चाहिए। - आशीष बत्रा, संचालक, दून टीवीएसI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed