{"_id":"5d9653738ebc3e015d44cdeb","slug":"election-mark-will-be-allotted-for-the-second-phase-today-vikas-nagar-news-drn3217279115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के लिए आज होगा चुनाव चिन्ह का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के लिए आज होगा चुनाव चिन्ह का आवंटन
विज्ञापन
सेलाकुई/कालसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सहसपुर और कालसी ब्लॉक में चुनाव चिह्न आवंटन होगा। इसके लिए दोनों ही ब्लॉक प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों ही ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से चुनाव चिह्न के आवंटन का काम शुरू कर दिया जाएगा। चुनाव चिह्न के आवंटन के साथ ही इन ब्लॉकों पर चुनाव प्रचार भी रफ्तार पकड़ने लगेगा। जिला पंचायत सीटों के लिए भी ब्लॉक मुख्यालय से ही सीटों का आवंटन होगा। अभी तक चुनाव चिह्न आवंटन न होने से उम्मीदवार घर-घर जाकर प्रचार तो कर रहे हैं। लेकिन प्रचार की रफ्तार अभी बेहद सुस्त है। दोनों ब्लॉकों में 11 अक्तूबर को दूसरे चरण में मतदान होना है। इस बार सहसपुर में 925 तो कालसी में 243 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें से सहसपुर ब्लॉक में वॉर्ड मेंबर की 511, ग्राम प्रधान की 50 और बीडीसी के 40 पद हैं। जिनमें से 252 वॉर्ड मेंबर, एक ग्राम प्रधान और दो बीडीस ीका निर्विरोध चयन किया जा चुका है। जिसके बाद यहां पर वॉर्ड मेंबर के 259 पदों, ग्राम प्रधान के 49और बीडीसी के 38पदों के लिए मतदान होगा। जिनके सापेक्ष वॉर्ड मेंबर के लिए 512, ग्राम प्रधान के लिए 230 और बीडीसी के लिए 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
--------------------------
कालसी ब्लॉक में वॉर्ड मेंबर के 793, ग्राम प्रधान के 119 और बीडीसी के 30 पद हैं। जिनमें से 565 वॉर्ड मेंबर, 60 प्रधान और 10 बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जिसके बाद यहां पर अब कुल वॉर्ड मेंबर के 228, ग्राम प्रधान के 59 और बीडीसी के 20 पदों चुनाव होना है। यहां वॉर्ड मेंबर के लिए 64, ग्राम प्रधान के लिए 112 और बीडीसी के लिए 67 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
अल्फाबेटिकली मिलेगा चुनाव चिह्न
कालसी। ब्लॉक के रिटर्निंग ऑफिसर रोहित बरनवाल ने बताया कि चुनाव चिन्ह के आवंटन के दौरान किसी भी तरह के विवाद से निपटने के लिए सभी प्रत्याशियों को अल्फाबेट के अनुसार चुनाव चि का आवंटन किया जाएगा।