{"_id":"665bb4feee0614eaf804c704","slug":"election-commission-suspended-dehraduns-dehradun-news-c-5-1-drn1055-426276-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देहरादून के एडीएम वित्त एवं राजस्व को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देहरादून के एडीएम वित्त एवं राजस्व को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजधानी के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है। शर्मा का शुक्रवार को जिले से ट्रांसफर किया गया था और शनिवार को उनके निलंबन के आदेश जारी हो गए। बताया जा रहा है कि उन पर चुनाव प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप है। इस पर चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर ही आयोग ने यह कार्रवाई की है।
अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा को पिछले साल वित्त एवं राजस्व का चार्ज दिया गया था। आम चुनाव के दौरान उन पर कई जिम्मेदारियां थीं। सूत्रों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन पर लापरवाही के आरोप लगे थे। सूत्र तो यहां तक बताते हैं उनके विभाग में कुछ वित्तीय गड़बड़ियां भी हुई हैं। हालांकि, इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है। इन सब आरोपों पर चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी, जिस पर शर्मा को जिले से ट्रांसफर कर दिया गया था। रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने शनिवार को उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए। शासन के अधिकारिक सूत्रों ने आयोग की इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्हें फिलहाल शासन से अटैच किया गया है।