फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election Commission gave order to remove Home Secretary Uttarakhand Government before lok sabha Election

Uttarakhand: केंद्रीय चुनाव आयोग ने गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाया, सीएम धामी के सचिव का भी था दायित्व

Mon, 18 Mar 2024 03:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Mar 2024 03:36 PM IST
सार

Uttarakhand News: बताया जा रहा कि गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने का एक कारण ये भी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी सचिव हैं।

विज्ञापन
Election Commission gave order to remove Home Secretary Uttarakhand Government before lok sabha Election
सचिव शैलेश बगोली - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया है। इस संबंध में आयोग का पत्र मुख्य सचिव को मिल गया है। अब नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा। जिसके बाद आयोग नए गृह सचिव पर निर्णय लेगा। आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन चुनाव के दौरान गृह विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

विज्ञापन


Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: दो सीट पर कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा, पार्टी में हलचल

विज्ञापन

बताया जा रहा कि गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने का एक कारण ये भी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी सचिव हैं। मुख्यमंत्री का सचिव या प्रमुख सचिव किसी भी आम चुनाव में ऐसे पद पर नहीं रह सकता, जो चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया, चुनाव आयोग से इस संबंध में आदेश आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया, अब राज्य स्तरीय पैनल की ओर से नए सचिव गृह के लिए तीन नामों की संस्तुति केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। जिनमें से किसी एक का चयन आयोग बतौर गृह सचिव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed