फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election 2022: Young voters and women will decide who will become the ruler of Uttarakhand

चुनाव 2022: युवा मतदाता और महिलाएं तय करेंगी कौन बनेगा उत्तराखंड का सरताज

Wed, 03 Nov 2021 04:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Nov 2021 04:40 PM IST
सार

प्रदेश में अभी कुल 78 लाख 46 हजार मतदाता हैं। इनमें 40 लाख 87 हजार 18 पुरुष और 37 लाख 58 हजार 730 महिला मतदाता हैं। यानी करीब बराबरी की संख्या में महिलाएं इस बार नई सरकार चुनेंगी।

विज्ञापन
election 2022: Young voters and women will decide who will become the ruler of Uttarakhand
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस बार के विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां युवा अपनी सरकार का रुख तय करेंगे तो दूसरी ओर महिलाएं भी लगभग बराबरी से नई सरकार चुनेंगी। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी मतदाताओं के आंकड़ों पर गौर करें तो यह स्थिति स्पष्ट हो जाती है।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में अभी कुल 78 लाख 46 हजार मतदाता हैं। इनमें 40 लाख 87 हजार 18 पुरुष और 37 लाख 58 हजार 730 महिला मतदाता हैं। यानी करीब बराबरी की संख्या में महिलाएं इस बार नई सरकार चुनेंगी। वहीं, अगर आयु वर्ग के हिसाब से वोटरों की संख्या देखें तो पता चलता है कि इस बार 18 से 39 आयु वर्ग वालों का पलड़ा काफी भारी है। राजनीतिक दलों को इन्हें रिझाने के लिए खास योजना बनानी होगी।
विज्ञापन


18 से 19 आयु वर्ग के कुल 46,765 मतदाता, 20 से 29 आयु वर्ग के कुल 15 लाख 90 हजार 828 मतदाता और 30 से 39 आयु वर्ग के कुल 21 लाख 93 हजार 801 मतदाता हैं। यानी 18 से 39 आयु वर्ग के कुल 38 लाख 31 हजार 394 मतदाता हैं। वहीं, अन्य आयु वर्ग में यह आंकड़ा अपेक्षाकृत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु वर्ग के हिसाब से मतदाता 
18 से 39 साल तक के कुल मतदाता - 38 लाख 31 हजार 394
40 से 59 साल तक के कुल मतदाता - 27 लाख 14 हजार 715
60 से 79 साल तक के कुल मतदाता - 11 लाख 34 हजार 778
80 साल से अधिक आयु के कुल मतदाता - एक लाख 65 हजार 113

जिलेवार महिला और पुरुष मतदाता
जिले का नाम - पुरुष मतदाता की संख्या - महिला मतदाता की संख्या
उत्तरकाशी - 117157- 110217
चमोली - 149748- 143053
रुद्रप्रयाग - 92934- 95149
टिहरी गढ़वाल - 261113- 246030
देहरादून - 742798- 665587
हरिद्वार - 726297- 634970
पौड़ी गढ़वाल - 288232- 275043
पिथौरागढ़ - 185455- 185252
बागेश्वर - 108336- 104808
अल्मोड़ा - 272409- 258853
चंपावत - 103386- 93987
नैनीताल - 394821- 360447
ऊधमसिंह नगर - 644332- 585335
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed