फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elders will not have to line up in RTO

आरटीओ में बुजुर्गों को नहीं लगानी होगी लाइन

Mon, 12 Jul 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Elders will not have to line up in RTO
ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने, परमिट बनवाने के साथ ही चालान जमा कराने जैसे विभागीय कार्यों के लिए अब वरिष्ठ नागरिकों को आरटीओ में इंतजार नहीं करना होगा। आरटीओ में वरिष्ठ नागरिकों के तमाम विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ और एआरटीओ (प्रशासन) की ओर से सभी अधिकारियों को इस बात की हिदायत दी गई है कि वे वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। ताकि, उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते आरटीओ में प्रतिदिन निर्धारित संख्या में लर्निंग और स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के साथ ही चालान, परमिट और गाड़ियों के फिटनेस प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस जैसे विभागीय कार्यों के लिए वाहन स्वामियों को पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य है। ऐसे में कार्यालय आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को इसी समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े जो भी मामले हैं उसका प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित किया जाए। आरटीओ डीसी पठोई और एआरटीओ (प्रशासन) द्वारिका प्रसाद का कहना है कि इस संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed