फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly woman fights with miscreants to save her husband, robbery attempt fails in Vikas Nagar dehradun

Vikasnagar: पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ी बुजुर्ग महिला, डरकर फरार हुए लुटेरे, CCTV में कैद हुई घटना

Sun, 13 Oct 2024 06:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Oct 2024 06:40 PM IST
सार

शिमला बाईपास पर पूर्व रेलकर्मी का घर है। वह सुबह पौधों में पानी दे रहे थे कि तभी वहां नकाबपोश बदमाश आ गए। बुजुर्ग को बंधक बनाया तो महिला बदमाशों से भिड़ गई।

विज्ञापन
Elderly woman fights with miscreants to save her husband, robbery attempt fails in Vikas Nagar dehradun
बदमाशों से भिड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहसपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। तड़के तीन बदमाश लाठी, डंडे और चाकू से लैस होकर सभावाला में शिमला बाइपास स्थित एक घर में घुस गए। बदमाशों ने पूर्व रेलवेकर्मी को बंधक बना लिया, लेकिन, पति को बचाने के लिए बुजुर्ग पत्नी बदमाशों से भिड़ गई। बदमाश बुजुर्ग महिला पर लगातार लात घूसों से वार करते रहे, लेकिन महिला ने हार नहीं मानी। आखिरकार, पकड़े जाने के डर बदमाश मौके से फरार हो गए। शमशेर सिंह के मकान में पांच सीसीटीवी कैमरा लगे थे। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभावाला में शिमला बाईपास पर पूर्व रेलकर्मी शमशेर सिंह (78) का मकान है। वह पत्नी अनसूया सिंह (64) के साथ मकान में रहते हैं। उनके बेटे विनय जीत सिंह देहरादून और दो बेटियां दिल्ली में रह रही हैं। रविवार तड़के 5:15 बजे शमशेर सिंह घर के बरामदे में गमलों में लगे पौधों को पानी दे रहे थे। इस दौरान अचानक एक नकाबपोश बदमाश घर में घुस आया। उसने बुजुर्ग को धक्का दिया। इस बीच दो और बदमाश घर के भीतर आ गए। मकान में चारदीवारी बनाने का काम चल रहा था। बदमाश बुजुर्ग को नीचे गिराकर उनकी पीठ पर चढ़ गए। सीमेंट के कट्टे से बुजुर्ग के हाथ पैर बांध दिए। उनकी पीठ पर चाकू रख कर बोला कि घर में जितनी भी नगदी और जेवर हैं उन्हें हमारे हवाले कर दो। बदमाशों ने बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


अब उत्तराखंड में साजिश!: रुड़की में छावनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलिंडर, देखते ही मच गया हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शमशेर सिंह की बुजुर्ग पत्नी अनुसूया सिंह अचानक बरामदे में आ गई। वह पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई। बुजुर्ग महिला शोर भी मचाने लगी। इस बीच बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। बदमाश उनकी पीठ पर चाकू रखकर उन्हें घर के अंदर ले गए। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो दो बदमाश मकान से निकलकर भाग गए। बुजुर्ग महिला ने एक बदमाश को पकड़ लिया।

बदमाश स्वयं को महिला से छुड़ाने के लिए उनको बालों से खींचते हुए बरामदे तक ले आया। बदमाश ने स्वयं को छुड़ाया और मौके से फरार हो गया। महिला ने घर में बंधे कुत्ते को भी खोल दिया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शमशेर सिंह के बेटे विनय जीत सिंह ने बताया उनके माता-पिता ने सेवानिवृत्ति के समय को सुकून से बिताने के लिए सभावाला में मकान लिया था। लेकिन, घटना के बाद से उनके पिता और माता सदमे में हैं। अब वह यहां रहने से डर रहे हैं। 

नशेड़ियों और अपराधियों का गढ़ बना सहसपुर 
सहसपुर थाना क्षेत्र नशेड़ियों और अपराधियों का गढ़ बना गया है। जून माह में भी नकाबपोश बदमाशों ने थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में दवाई पैकेजिंग मैटेरियल कारोबारी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश तमंचे की नोक पर परिवार को बंधक बनाकर नगदी और आभूषण लूट कर ले गए थे। थाना क्षेत्र में लगातार महिला संबंधी अपराध भी बढ़ रहे हैं। देहरादून में हुई क्राइम मीटिंग में यह बात सामने आई थी। 

मामला संज्ञान में है। हर एंगल से घटना की जांच की जा रही। हालांकि, पूरी घटना को देखें तो बदमाश नौसिखिये लग रहे है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
- अजय सिंह, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed