फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly kept giving money to the blackmailer by taking loan and mortgaging the house

Dehradun News: ब्लैकमेल करने वाले को लोन लेकर, मकान गिरवी रख रकम देते रहे बुजुर्ग

Thu, 22 Jun 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Elderly kept giving money to the blackmailer by taking loan and mortgaging the house
एक युवक उधारी चुकाने से बचने के लिए बुजुर्ग को तस्करी में फंसाने की धमकी देने लगा। दोमुंहे सांप के साथ बुजुर्ग का वीडियो भी बना लिया। तस्करी में फंसने के डर से बुजुर्ग इस कदर घबराए कि लोन लेकर और मकान तक गिरवी रखकर पैसे देते रहे। अब तक आरोपी को 45 लाख रुपये दे चुके हैं। मामला जब उनकी बेटी के संज्ञान में आया तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया, क्लेमेंटटाउन के रहने वाले ज्ञान सिंह रावत की बेटी सोनम रावत ने शिकायत की है। सोनम की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, कोविड काल में उनकी मां की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उनके पिता यहां पर अकेले रहने लगे थे। इसी बीच प्रशांत नाम का युवक उनके पिता से मिलने-जुलने लगा। उसने अपनी मजबूरी बताते हुए उनके पिता ज्ञान सिंह से 90 हजार रुपये उधार लिए थे। इस पैसे को जब उन्होंने प्रशांत से मांगा तो उसने ज्ञान सिंह को पास के जंगल में बुलाया।
विज्ञापन


जंगल में उसने दो मुंह वाले सांप के साथ ज्ञान सिंह का वीडियो बना लिया। इसके बाद उनसे कहने लगा, इस वीडियो को एंटी करप्शन ब्यूरो को दे देगा और उन्हें तस्करी में फंसा देगा। प्रशांत ने अपने दोस्त हरिओम सिंह और संदीप सिंह को भी इस षडयंत्र में शामिल कर लिया। दोनों को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी के आरोप से बचाने के लिए बुजुर्ग ज्ञान सिंह से उन्होंने कई दफा पैसे लिए। पैसे देने के लिए बुजुर्ग ने बैंक और कई फाइनेंस कंपनियों से लोन तक लिया। लेकिन, तीनों आरोपी बाज नहीं आए। आखिरकार ज्ञान सिंह को अपना मकान भी गिरवी रखना पड़ा। इस तरह कुल 45 लाख रुपये इन तीनों ने उनसे ले लिए। एसओ ने बताया कि तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed