फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly ex-servicemen and brave women above 80

Dehradun News: 1/8 जीआर रेजीमेंट ने मनाया 200वां स्थापना दिवस

Mon, 04 Mar 2024 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Elderly ex-servicemen and brave women above 80
I- 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को किया गया सम्मानितI
विज्ञापन




तृतीय मैकानाइज्ड इंफ्रेंट्री रेजिमेंट (1/8 जीआर) ने अपना 200वां स्थापना दिवस दून सैनिक इंस्टीट्यूट में मनाया। इस अवसर पर 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों ने पुरानी यादें भी ताजा कीं।



इस दौरान बटालियन के पूर्व सैनिक संगठन के वरिष्ठ सलाहकार कर्मल पीबी थापा (सेनि.) ने बताया कि तृतीय बटालियन, मैक्नाइज्ड इंफेंट्री रेजिमेंट (1/8 जीआर) का गठन 19 फरवरी 1824 को कैप्टन पैट्रिक इजन के नेतृत्व में सिलहट (हाल बांग्लादेश) में 16 सिलहट लोकल बटालियन के नाम से गठित की गई। उसके बाद सद् 1907 में बटालियन का नाम प्रथम बटालियन आठवीं गोर्खा राइफल्स रखा गया। सन 1981 में आठवीं गोर्खा राइफल्स से अलग होकर मैकनाइज्ड इंफेंट्री रेजिमेंट का हिस्सा बनी और स्थापना के तिथि के अनुसार वरिष्ठता क्रम में वर्तमान नाम मिला।
विज्ञापन


कहा कि परमवीर चक्र विजेता ले. कर्नल स्व धनसिंह थापा और हाल ही में जिनके नाम पर भारत सरकार ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक द्वीप का नाम उनके नाम पर रखा गया है। जकार्ता एशियाड के मुक्केबाजी में भारत के प्रथम स्वर्ण पदक विजेता, अर्जुन पुरस्कार एवं उत्तराखंड सरकार की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित कैप्टन पदम बहादुर मल्ल भी इसी रेजिमेंट से हैं। इस अवसर पर कर्नल मनमोहन सिंह रावत, कर्नल जगमोहन सिंह रावत, कर्नल सुगंध शर्मा, देवेंद्र कुमार गुरुंग, रामसिंह गुरुंग, विनोद थापा, यमन थापा, गजेंद्र सिंह थापा आदि परिवार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed