फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly, Divyang will get booster dose at home

मोबाइल फोन पर नाम पते की जानकारी देने के साथ ही बुजुर्गों, दिव्यांगों को घर पर ही लगेगा कोरोना टीके का बूस्टर डोज

Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly, Divyang will get booster dose at home
साठ साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांगों को उनके घरों पर ही कोरोना का टीका लगाया जा सके और उन्हें बीमारी से बचाया जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई पहल शुरू की गई है। साठ साल से अधिक बुजुर्गों और दिव्यांगों को मोबाइल फोन पर अपने नाम, पते की जानकारी दर्ज कराने के साथ ही घर बैठे टीका लगवा सकेंगे। एसीएमओ व टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि जिले में ऐसे बुजुर्ग जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है या ऐसे दिव्यांग जो चलने में असमर्थ हैं और कोरोना टीकाकरण केंद्रों तक खुद नहीं आ सकते हैं उन्हें घर बैठे टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि बुजुर्ग और दिव्यांग हेल्पलाइन नंबर 7253878617 पर अपने नाम, पते दर्ज करा कर घर बैठे ही टीका लगवा सकते हैं। मोबाइल नंबर पर नाम, पता दर्ज करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम दर्ज कराए गए नाम पते पर पहुंचेगी और बुजुर्गों व दिव्यांगों का टीकाकरण करेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि आमजन को कोरोना बीमारी से बचाया जा सके, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजधानी दून से लेकर देहात तक जगह-जगह टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य की ओर से मोबाइल टीमों को भी तैनात किया गया है जो गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का टीकाकरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed