फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight players made it to the national level

आठ खिलाड़ियों ने बनाई राष्ट्रीय स्तर क खेलकूद प्रतियोगिता में जगह

Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Eight players made it to the national level
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय एलआईसी की 54वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 11 मंडलों के आठ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली एलआईसी की खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए जगह पक्की कर ली है। समापन के मौके पर विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एलआईसी के प्रादेशिक प्रबंधक (कार्मिक) अजीत कुमार उपाध्याय ने मुख्य अतिथि व देहरादून मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। चक्का फेंक में इलाहाबाद मंडल के अंशु राय प्रथम, वाराणसी मंडल के अमित सिंह द्वितीय, प्रयागराज मंडल के शिवम सिंह तृतीय रहे, जबकि महिला वर्ग में प्रयागराज मंडल की अंबे यादव अव्वल रहीं। भाला फेंक पुरुष में प्रयागराज मंडल के जानिसार अख्तर प्रथम, वाराणसी मंडल के अमित सिंह द्वितीय और प्रयागराज मंडल के अंशु राय तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रयागराज मंडल की अंबे यादव ने पहला स्थान हासिल किया। गोला फेंक में वाराणसी मंडल के अमित सिंह प्रथम और प्रयागराज मंडल के शिवम सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रयागराज मंडल की अंबे यादव पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

लंबी कूद में मेरठ मंडल के रितेश कुमार प्रथम और फैजाबाद मंडल के दीपक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। हैमर-थ्रो में पुरुष वर्ग के दोनों पुरस्कार प्रयागराज मंडल के खाते में गए। शिवम सिंह प्रथम और जानिसार अख्तर द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मेरठ मंडल की सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद और ट्रिपल जंप में मेरठ मंडल के रितेश कुमार ने बाजी मारी। प्रयागराज मंडल के संदीप कुमार ने दौड़ की तीनों प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम रहे। मेरठ मंडल के रितेश कुमार और प्रयागराज की अंबे यादव को बेस्ट एथलीट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के प्रमुख धावक जगदीश राम को विशेष ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एलआईसी के प्रबंधक (कार्मिक) एसपी पंत, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य संजीव सिंह, विक्रांत गुप्ता, राजेश गुप्ता, वीपीएस कपिल, नितिन सारस्वत, राजेश शर्मा, संजय उनियाल, बुद्धि सिंह पंवार, दीपक क्षेत्री, भावना डोभाल, बीएस चौहान, सरोजनी ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed