न्यू ईयर जश्न मनाने जा रहे युवकों की कार खाई में गिरी, आठ घायल, दो लापता
- खाई में गिरी कार, आठ युवक घायल, दो लापता
- लंबीधार हाथीपांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ हादसा
- न्यू ईयर का जश्न मनाने मसूरी जा रहे थे सहसपुर के युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू ईयर का जश्न मनाने मसूरी जा रहे सहसपुर के युवकों की इंडोवर कार लंबीधार हाथीपांव के पास खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची मसूरी और देहरादून के गढ़ी कैंट थाने की पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
पुलिस ने आठ युवकों को तलाश कर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दो युवक अभी लापता है। कार के खाई में गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात सहसपुर के गांव महमूदपुर के प्रधान नफीस, रहमान, सोनू समेत करीब दस युवक इंडोवर कार में सवार होकर नये साल का जश्न मनाने मसूरी जा रहे थे। रात करीब 11 बजे उनकी कार लंबीधार हाथीपांव के पास कार खाई में जा गिरी।
लापता युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी
लापता युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारीराहगीरों की सूचना पर मसूरी कोतवाल बीडी जुयाल और गढ़ी कैंट कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर रहमान और सोनू समेत आठ युवकों को मसूरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात एसपी सिटी अजय सिंह ने भी घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली।
घटना की सूचना पाकर देर रात युवकों के परिजन भी मसूरी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आठ युवकों को बचा लिया गया है। जबकि दो युवक अभी लापता है। उनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। कार के खाई में गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।