फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight companies tender for door-to-door garbage collection

डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए आठ कंपनियों ने डाले टेंडर

Thu, 20 Oct 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Eight companies tender for door-to-door garbage collection
नगर निगम में 69 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान के लिए आठ कंपनियां सामने आई हैं। अब तक इन वार्डों में चेन्नई एमएसडब्ल्यू कूड़ा उठान का कार्य कर रही है। लेकिन एक अगस्त को कंपनी की ओर से काम छोड़ने के नोटिस के बाद निगम ने इन वार्डों के लिए टेंडर जारी किए।
विज्ञापन

नगर निगम के 99 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान का कार्य तीन कंपनियां कर रही हैं। इनमें 69 वार्डों में चेन्नई एमएसडब्ल्यू और बाकी 30 वार्डों में ईकॉन और मैसर्स सनलाइट घर-घर कूड़ा उठान का कार्य कर रही है। अगस्त माह में चेन्नई एमएसडब्ल्यू ने कूड़ा उठान का काम छोड़ने के लिए नगर निगम को नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद नगर निगम और कंपनी के प्रतिनिधियों की कई दौर की वार्ता हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नई व्यवस्था होने तक चेन्नई एमएसडब्ल्यू ने 31 अक्टूबर तक काम जारी रखने को कहा था। जिसके बाद एक हफ्ते पहले नगर निगम ने 69 वार्डों के लिए ई-टेंडर निकाले थे। बुधवार को टेंडर के लिए प्री-बिड बैठक आयोजित की गई। जिसमें आठ कंपनियां शामिल हुईं। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि अब कंपनियों के दस्तावेजों की जांच के बाद टेक्निकल बिड निकाली जाएगी। कहा कि चार नवंबर तक टेक्निकल बिड खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed