फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eight accused of landhaura clash arrested.

लंढौरा बवाल के आठ आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग

Fri, 15 Jul 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Fri, 15 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
eight accused of landhaura clash arrested.
लंढौरा में धर्मग्रंथ के अपमान की अफवाह पर बवाल हुआ था। - फोटो : amarujala

पुलिस ने लंढौरा में हुए बवाल के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग है। नाबालिगों को छोड़कर पकडे़ गए बाकी छह आरोपी दो मुकदमों के आरोपी है। इन पर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ व पुलिस फोर्स पर पथराव के साथ ही पूर्व विधायक प्रणव सिंह के महल में तोड़फोड़ व आगजनी का भी आरोप है।

विज्ञापन


लंबे समय तक चुप्पी बरतने के बाद पुलिस ने लंढौरा में एक जून को हुए बवाल के आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने गुरुवार को आठ आरोपियों को पकड़ा।

नाबालिग आरोपी जुवनाइल कोर्ट में
कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि एक जून को हुई घटना के संबंध में मुकदमें दर्ज कर पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से आरोपियों की पहचान की। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के नाम मुकदमे में दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। कोतवाल का कहना हैं कि गुरुवार को पकड़े गए आठ आरोपियों में से दो नाबालिग है। इन्हें जुवेनाइल कोर्ट में भेजा गया है।
विज्ञापन


बकौल कोतवाल लंढौरा में हुए बवाल के संबंध में कुल तीन मुकदमें लंढौरा पुलिस चौकी में दर्ज किए गए थे। इनमें एक मुकदमा पुलिस दल पर पथराव व चौकी में तोड़फोड़ तथा दूसरा मुकदमा पूर्व विधायक के महल पर पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी तथा तीसरा मुकदमा दुकानदार की ओर से पूर्व विधायक के ताऊ व दो अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 25 आरोपी गिरफ्त में
गुरुवार की सुबह पुलिस ने आठ आरोपियों को उनके घरों से पकड़ा है। इन मुकदमों के सिलसिले में अभी तक 25 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। बवाल के फरार चल रहे बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अकरम , इस्लाम, शकील, सलमान, अहसान निवासी लंढौरा व आदिल निवासी गाधारौणा शामिल है। इनके अलावा दो जुवेनाइल भी पकड़े गए हैं। आरोपियों को पकड़ने वाले पुलिस दल में एसएसआई नवीन सेमवाल, एसआई मनोहर सिंह, एसआई सुरेश बलोदी, देवराज, सुनील, सतेन्द्र आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed