फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eid 2019 eid ul fitr celebration in dehradun uttarakhand

Eid 2019: चांद के दीदार के बाद ईद आज, अकीदतमंद नमाज में मांगी अमन और चैन की दुआ

Wed, 05 Jun 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Jun 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
eid 2019 eid ul fitr celebration in dehradun uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को चांद के दीदार के बाद आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है। शहर की ईदगाहों के अलावा अलग-अलग जामा मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ की।

विज्ञापन


ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान बुधवार को देहरादून सहित राज्यभर में कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। ईदगाह और मस्जिदों पर मंगलवार शाम से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। देहरादून में बिंदाल और सुभाषनगर स्थित ईदगाहों में नमाज के दौरान कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहा। एसएसपी ने लोगों से नमाज के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी ईद की मुबारकबाद 

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी है। ईद के अवसर पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के अंत में आने वाला यह पर्व सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। यह त्यौहार लोगों में आपसी भाईचारे तथा पारस्परिक सौहार्द की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी धर्म हमें शांति, सद्भावना और भाईचारे की शिक्षा देते हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी प्रदेश के लोगों को ईद की बधाई दी है। 

कहां किस वक्त होगी ईद की नमाज
ईदगाह चकराता रोड  -  सुबह 9 बजे
माजरा ईदगाह ट्रांसपोर्टनगर -   सुबह 9 बजे
धामावाला मस्जिद -   सुबह 8:30 बजे
जामा मस्जिद पलटन बाजार  -  सुबह 9:30 बजे
सुभाष नगर स्थित ईदगाह -   सुबह 9 बजे
मुस्लिम कॉलोनी ईदगाह  -  सुबह 8:15 बजे
गांधी ग्राम गौसिया जामा मस्जिद  -  सुबह 8:30 बजे
लोहियानगर की जामा मस्जिद  - सुबह 9 बजे
कंडोली की साबरी मस्जिद  -  8:30 बजे
शिया जमा मस्जिद ईसी रोड  -  सुबह 10 बजे

देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़

उधर, चांद दिखने के बाद मंगलवार देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी नजर आई। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने ईद का चांद दिखने की पुष्टि की। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। कहा कि ईद की नमाज वैसे तो ईदगाह में अदा करना अफजल(बेहतर) माना जाता है, लेकिन अगर संभव न हो तो अपनी नजदीकी जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा कर सकते हैं। शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी ने कहा कि ईद की नमाज से पहले ही फितरा अदा करना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि खुशियों के इस मौके पर ईद की नमाज पढ़ना सभी के लिए जरूरी है। 

ईद की नमाज के दौरान डायवर्ट रहेगा यातायात 
यहां रहेंगे बैरियर
घंटाघर, बिंदाल चौक, किशन नगर चौक, बल्लूपुर, कौलागढ़ चौक, टर्नर रोड, सुभाष नगर तिराहा, चंद्रबनी, मोथरोवाला, धर्मपुर चौक।

बिंदाल ईदगाह 
- घंटाघर से चकराता रोड की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। 
- दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए कैंट और बल्लूपुर जाने वाले वाहनों को राजपुर रोड की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा।
- किशननगर चौक से शहर की तरफ  आने वाले यातायात को कैंट और कौलागढ़ होते हुए दिलाराम, बल्लूपुर चौक की तरफ  भेजा जाएगा। 
- बल्लूपुर चौक पर बैरियर लगाकर शहर की तरफ  जाने वाले वाहन कैंट और बल्लीवाला चौक की तरफ  डायवर्ट रहेंगे। 

क्लेमेंटटाउन ईदगाह
- सहारनपुर से आने वाले यातायात को चंद्रबनी मोड़ से वाइल्ड लाइफ  इंस्टीट्यूट से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात जीएमएस रोड और शिमला बाईपास से आईएसबीटी की तरफ  संचालित किया जाएगा।
- आईएसबीटी से सहारनपुर और दिल्ली जाने वाले यातायात को टर्नर रोड से थाना क्लेमेंटटाउन थाने के रास्ते सुभाषनगर होते हुए भेजा जाएगा।
- भारी वाहन सैल टैक्स आरटीओ चैक पोस्ट पर सड़क के किनारे रोक दिया जाएगा। रिस्पना की तरफ  से आने वाले भारी वाहनों को पुरानी बाईपास चौकी के पास रोका जाएगा।  
 

विज्ञापन

मिश्रित आबादी में सतर्कता बरतने के निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बुधवार को होने वाली ईद के मद्देनजर मंगलवार शाम को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्हाेंने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ईदगाह और मस्जिदों की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही न बरते की हिदायत दी। कहा कि थाना और चौकी प्रभारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेंगे। खुफिया विभाग से जुड़े अधिकारियाें को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा है। छोटी से छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाए। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने ईद के दौरान प्रस्तावित सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

तेज गति से न चलाएं वाहन
एसएसपी ने ईदगाह में नमाज अदा होने से पहले ही लाउडस्पीकर के माध्यम से यह प्रचार जरूर किया जाए कि नमाज के बाद नौजवान तेज गति से वाहन न चलाएं। 

तैनात रहेगा पुलिस बल
ईद के मद्देनजर बिंदाल और सुभाषनगर स्थित ईदगाहों पर नमाज के दौरान पीएसी की दो कंपनियों के अलावा 40 सब इंस्पेक्टर 150 कांस्टेबल और ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रेमनगर, मेहूंवाला, ब्राहमणवाला, जनकपुरी, लोहिया नगर, मुस्लिम कॉलोनी आदि में अलग से पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed