{"_id":"6700dc8871d74b70f70c8e6b","slug":"effort-to-populate-barren-fields-of-villages-jagdishila-tirtha-yatra-samiti-mantri-prasad-naithani-held-pc-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गांवों में बंजर खेतों को आबाद करने का होगा प्रयास, जगदीशिला तीर्थाटन समिति ने बताई अपनी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गांवों में बंजर खेतों को आबाद करने का होगा प्रयास, जगदीशिला तीर्थाटन समिति ने बताई अपनी योजना
Sat, 05 Oct 2024 12:05 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:05 PM IST
सार
जगदीशिला तीर्थाटन समिति से संयोजन मंत्री प्रसाद नैथानी ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़े काम भी करेगी। इसमें सबसे पहले खेती बाड़ी को बचाने का काम होगा।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते मंत्री प्रसाद नैथानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
श्री विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थाटन समिति अब पहाड़ों के बंजर खेतों को आबाद करेगी। समिति के सदस्य ने 25 वर्ष पूर्ण होने पहाड़ों के गांवों में अरसे से बंजर पड़े खेतों को दोबारा से आबाद करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
प्रिंस चौक स्थित सभागार में प्रेसवार्ता को यात्रा संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समिति अब सामाजिक सरोकारों से जुड़े काम भी करेगी। कहा,संगठन की ओर से हर साल डोली यात्रा निकाली जाती है।
विज्ञापन
अब समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़े काम भी करेगी। इसमें सबसे पहले खेती बाड़ी को बचाने का काम होगा। डोली यात्रा के आयोजन की शुरूआत अपने गांवों से करेंगे। इससे पलायन रुकेगा और खेती से विमुख लोगों को दोबारा रोजगार प्राप्त होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli: चौखंबा पर्वत पर विदेशी पर्वतारोही की खोजबीन में सर्च ऑपरेशन शुरू, चढ़ाई के दौरान खाई में गिरी दोनों
खेती को बचाने के लिए जमीन पर कार्य करने की है। इस दौरान डॉ. मायाराम उनियाल, पुष्कर सिंह चौहान, डॉ. विजेंद्र सिंह भंडारी, सचिदानंद तिवारी, डॉ. प्रदीप डवराल आदि मौजूद रहे।संवाद