फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   effigy burnt in protest against the murder of the teenager

किशोरी की हत्या के विरोध में झारखंड सरकार का पुतला फूंका

Fri, 02 Sep 2022 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
effigy burnt in protest against the murder of the teenager
झारखंड में किशोरी अंकिता की पेट्रोल डालकर हत्या के विरोध में भाजयुमो ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका। भाजयुमो ने झारखंड सरकार पर महिला अपराध रोकने में असंवेदनशील होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजयुमो प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भावना चौधरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता आक्रोश रैली निकालते हुए दिलाराम चौक पर एकत्र हुए। यहां पर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिलाराम चौक पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के दुमका गांव में 16 वर्षीय अंकिता की शाहरुख नाम के लड़के ने पेट्रोल डालकर निर्मम हत्या की। झारखंड सरकार द्वारा एक बार भी पीड़िता के घर जाकर उनका हाल नहीं जाना। उल्टा सरकार आपसी बात कह कर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस सरकार इसे रोकने के बजाय आंखें बंद किए बैठी है। आरोप लगाया कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार आज झारखंड में एक बेटी के साथ हुई दरिंदगी पर चुप्पी साधे पिकनिक मनाते घूम रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, सुरेंद्र राणा, मंजीत रावत, निरंजन डोभाल, भूपेंद्र कठैत, योगेश घाघट, अंशुल चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed