फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   education minister inaugurate closed school.

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री का गजब कारनामा, बंद स्कूल का कर डाला लोकार्पण

Sat, 24 Dec 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 24 Dec 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
education minister inaugurate closed school.
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : file photo

शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बरसोली के बंद पड़े हाईस्कूल का ही लोकार्पण कर दिया। टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लॉक का यह ऐसा उच्चीकृत राजकीय विद्यालय है, जहां हाईस्कूल की कक्षाओं के तीन बैच शिक्षकों की इंतजारी में बीत गए।

विज्ञापन


जब शिक्षक नहीं आए, तो अभिभावकों ने अपने बच्चों का अन्यत्र दाखिला करवा लिया। नतीजतन, पांच साल पहले यह हाईस्कूल बंद हो गया। अब पद सृजन के बहाने शिक्षा मंत्री ने 21 दिसंबर को इसका लोकार्पण किया है।
विज्ञापन


शासन ने वर्ष 2011 में जूहा बरसोली को हाईस्कूल का दर्जा तो दे दिया, लेकिन शिक्षकों के पद सृजित नहीं किए। जबकि इस विद्यालय से हाईस्कूल के तीन बैच निकल चुके हैं। शुरू में अस्थायी व्यवस्था पर यह विद्यालय चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में मौजूद नहीं है एक भी छात्र

education minister inaugurate closed school.
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : अमरउजाला

बाद में संबद्ध शिक्षक भी हटा दिए गए तो विद्यालय शिक्षक विहीन हो गया। लिहाजा, बच्चों के भविष्य की खातिर इस साल अभिभावकों ने कक्षा आठ के बाद अपने पाल्यों का प्रवेश दूसरे विद्यालयों में करा लिया। आज इस स्कूल में एक भी छात्र अध्ययनरत नहीं है, जबकि जूनियर हाईस्कूल में सिर्फ 11 बच्चे हैं।

इनमें से भी छह बच्चे कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं। प्रजामंडल पार्टी के संयोजक समीर रतूड़ी का कहना है कि शिक्षा मंत्री पहले ही यहां शिक्षकों के पद सृजित करवा लेते तो स्कूल बंद होने की नौबत नहीं आती। जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश गौड़ का कहना है कि अभी तक विद्यालय में पद सृजित नहीं थे। पदों का सृजन होने पर ही लोकार्पण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed