फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   education in uttarakhand

एक कमरा, एक शिक्षक और कक्षाएं 5

Sun, 27 Jul 2014 04:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)
ब्यूरो / अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर) Updated Sun, 27 Jul 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
education in uttarakhand
एक कमरा, एक शिक्षक और पांच कक्षाएं। यह हाल है उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था का।
विज्ञापन


शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने का लाख दावे
सरकार भले ही देहरादून में एसी कमरों में बैठकर शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने का लाख दावे कर ले, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नजर नहीं आता।

बागेश्वर जिले की कांडा तहसील के दूरस्थ सेरी गांव का प्राइमरी स्कूल एक कमरे में चल रहा है। पहली से पांचवीं तक के 26 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए यहां मात्र एक शिक्षा मित्र है।

ऐसे में स्कूल में पढ़ रहे इन 26 बच्चों का भविष्य कैसा होगा सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। कांडा से 25 किमी. दूर स्थित इस विद्यालय में लापरवाही का सिलसिला भवन निर्माण से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन


2003 में दो कमरों का स्कूल भवन बनाया गया। भवन बनने के बाद ही फर्श और दीवारों में दरार आ गई। 2013 की आपदा में दरार और अधिक चौड़ी हो गई।

बैठने लायक नहीं बचा कमरा

नतीजतन एक कमरे को छोड़कर कोई भी कमरा बैठने लायक नहीं बचा। स्कूल की पांच कक्षाओं के 26 बच्चों को एक ही कमरे में बैठना पड़ रहा है।


इसी कमरे में कंप्यूटर, अलमारी और अन्य सामान रखा गया है। कई बार आंगनबाड़ी के बच्चों को भी यहां बैठाया जाता है।

सर्व शिक्षा अभियान के संकुल समन्वयक गणेश पाठक ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने 2010 में ही जर्जर भवन की सूचना राजस्व विभाग के माध्यम से विभाग को भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने भवन का निरीक्षण भी किया था। बावजूद इसके अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed