फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department's accounts will be in PNB, agreement between bank and department

पीएनबी में होंगे शिक्षा विभाग के खाते, बैंक और विभाग के बीच हुआ समझौता

Tue, 21 Dec 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Education Department's accounts will be in PNB, agreement between bank and department
सरकार की ओर से विभागों को जारी होने वाले बजट व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में समग्र शिक्षा के खाते पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखाओं से संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को पीएनबी और समग्र शिक्षा के बीच एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
विज्ञापन

ननूरखेड़ा स्थित समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय के सभागार में इस अवसर पर समग्र शिक्षा उत्तराखंड की ओर से राज्य परियोजना के निदेशक बंशीधर तिवारी और पीएनबी के वित्त नियंत्रक मोहम्मद गुलफाम अहमद की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए। पीएनबी के वित्त नियंत्रक मोहम्मद गुलफाम अहमद ने बताया कि उत्तराखंड का सिंगल नोडल खाता पंजाब नेशनल बैंक की विधानसभा शाखा में खोला एवं संचालित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत लगभग 17700 सहायक खाता उत्तराखंड राज्य में उपस्थित पीएनबी की विभिन्न शाखाओं में संचालित किए जाएंगे। इस मौके पर पीएनबी के उप अंचल प्रमुख देवेन्द्र सिंह भंडारी, मंडल प्रमुख यशपाल सिंह राजपूत, सरकारी कारोबार विभाग (उप महाप्रबंधक) मृत्युंजय, मुख्य शाखा प्रबंधक कुलबीर सिंह पांगती, हीतेश पंथ, रमेश कुमार अग्रवाल, शिखा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed