फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department: Officers are stuck in offices leaving the original posting

शिक्षा विभाग : संबद्धता खत्म करने के शासनादेश के बावजूद मूल तैनाती छोड़ दफ्तरों में जमे हैं अधिकारी 

Sat, 16 Apr 2022 04:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Apr 2022 04:23 PM IST
सार

अफसरों के लिए शासनादेश मायने ही नहीं रखता। तभी तो शिक्षा विभाग में तैनात कई अधिकारी शासनादेश को मानकर अपनी मनमर्जी से चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Education Department: Officers are stuck in offices leaving the original posting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

संबद्धता खत्म करने के शासनादेश के बावजूद शिक्षा विभाग में कई अफसर मूल तैनाती की जगह जाने के लिए तैयार नहीं हैं। वे आदेश के बाद भी दून स्थित दफ्तरों में जमे हुए हैं। विभाग की और से एक उप शिक्षा अधिकारी को कोटाबाग, नैनीताल भेजा गया, लेकिन वे अभी तक एससीईआरटी देहरादून में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी तरह धारचूला भेजे गए खंड शिक्षा अधिकारी अभी भी एससीईआरटी में जमे हुए हैं जबकि बागेश्वर भेजी गईं एक उप शिक्षा अधिकारी और शिक्षा निदेशालय एवं एससीईआरटी में कार्यरत एक प्रशासनिक अधिकारी समग्र शिक्षा विभाग में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नैनीताल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, हरिद्वार जिले में जूनियर अधिकारियों को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है जबकि पद न होने के बावजूद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डायट चमोली, देहरादून, सिमल्टी रुद्रप्रयाग सहित विभिन्न डायट कार्यालय  में तैनात हैं। प्रशासनिक संवर्ग होने के बावजूद इनकी यहां तैनाती की गई है। इसके अलावा चंपावत जिले में अब तक सीईओ की तैनाती नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सैंडल से दूल्हे का 'स्वागत': पति की तीसरी शादी में दूसरी पत्नी ने बरसाए अनगिनत चप्पल, तस्वीरों में देखें- होने वाले जीजाजी कैसे भागे


प्रदेश के जिन जिलों में अधिकारियों के पद खाली हैं उन्हें एक सप्ताह के भीतर भरा जाएगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संबद्धता के मसले पर विचार किया जाएगा। -डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed