फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department accounts will be opened afresh in SBI

एसबीआई में नए सिरे से खुलेंगे शिक्षा विभाग के बैंक खाते

Sat, 04 Sep 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Education Department accounts will be opened afresh in SBI
डिजिटल भारत को बढ़ावा देने और विभागों को जारी होने वाले बजट की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए अब शिक्षा में होने वाले बजट का भुगतान ऑनलाइन होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जिसके तहत जिले में सभी स्कूलों, डायट समेत अन्य इकाइयों के बैंक खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में नए सिरे से खोले जाएंगे। इन्हीं नए खातों से बजट आनलाइन माध्यम से जारी होगा। इसके लिए विभाग के पास एक सप्ताह का समय है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारियों को पत्र जारी कर सभी पुराने खाते बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलों में नए सिरे से एसबीआई में जीरो बैलेंस खाते खोलने के निर्देश दिए हैं। नए खाते पीएफएमएस में यूके 207 स्कीम कोड के तहत पंजीकृत करने होंगे। पुराने खातों में अब तक खर्च नहीं हो सका पैसा, खाता बंद करवाने के बाद डीडी के माध्यम से देहरादून में खुले केंद्रीय बैंक के नाम पर बनाकर जमा करने होगा। जिला स्तर पर बीआरसी, सीआरसी, केजीबीवी, डायट, आवासीय विद्यालय समेत अन्य सभी स्कूलों एवं शिक्षा विभाग की इकाईयों को नया खाता खोलना होगा। वहीं हर दिन खुलने एवं बंद होने वाले खातों की जानकारी जिला परियोजना दफ्तर को देने के निर्देश हैं। जिला स्तर के अधिकारी हर दिन यह जानकारी राज्य स्तर के अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed