उत्तराखंड: 148 प्रधान सहायक बनेंगे प्रशासनिक अधिकारी, काउंसलिंग से मिलेगी स्कूलों और कार्यालयों में तैनाती
विभाग में वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति की जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक ने कहा, विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा कि सभी कर्मचारियों को तय समय पर पदोन्नति मिले। विभाग में कोई भी ऐसा व्यक्ति पदोन्नति से वंचित नहीं रहेगा। जो पदोन्नति के लिए पात्र होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग में 148 प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे। इनकी पदोन्नति के लिए बृहस्पतिवार को शिक्षा निदेशालय में डीपीसी हुई। अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली के मुताबिक, डीपीसी के बाद काउंसलिंग के माध्यम से इन्हें स्कूलों और कार्यालयों में तैनाती मिलेगी।
अपर शिक्षा निदेशक के मुताबिक, विभाग में प्रशासनिक अधिकारी से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की जा चुकी है, जबकि अब प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है।
पदोन्नति से वंचित नहीं रहेगा व्यक्ति
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग में वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति की जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक ने कहा, विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा कि सभी कर्मचारियों को तय समय पर पदोन्नति मिले। विभाग में कोई भी ऐसा व्यक्ति पदोन्नति से वंचित नहीं रहेगा। जो पदोन्नति के लिए पात्र होगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand WeatherToday: चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग, तस्वीरें
फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज के प्रांतीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा बताते हैं, पदोन्नति से प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और कार्यालयों को प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे।