फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED raids in five states including Uttarakhand in registry fraud case two builders taken into custody

Dehradun: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में ईडी के छापे, दो बिल्डर हिरासत में लिए गए

Sat, 31 Aug 2024 09:59 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 31 Aug 2024 09:59 AM IST
सार

पिछले साल जुलाई में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा सामने आया था। जिसमें 13 मुकदमे दर्ज हुए थे। 20 से ज्यादा लोगों को मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
ED raids in five states including Uttarakhand in registry fraud case two builders taken into custody
ED - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी के चर्चित रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में 18 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे। इनमें देहरादून के आरोपी अधिवक्ताओं के घर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ईडी ने दो बिल्डरों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनसे ईडी कार्यालय में पूछताछ चल रही है। ईडी की यह कार्रवाई कुछ दिन और जारी रह सकती है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल जुलाई में जिलाधिकारी की जनसुनवाई के दौरान आए एक मामले में रजिस्ट्री फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। प्रशासन के स्तर पर जांच हुई तो पता चला कि यहां बड़ी-बड़ी जमीनों के पुराने दस्तावेज को बदलकर जालसाजी की गई है। वर्षों से जिन जमीनों पर कोई काबिज नहीं था अचानक से इन जमीनों की खरीद फरोख्त होने लगी।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि इन जमीनों में ज्यादातर के रिकॉर्ड सहारनपुर में रखे हुए थे। जबकि, कुछेक के देहरादून सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में थे। इनके दस्तावेजों पर पुरानी लिखाई मिटाकर नए विक्रय पत्र तैयार कर दिए गए। तत्कालीन एआईजी स्टांप की शिकायत पर कोतवाली शहर में पहला मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद दो स्तर पर (प्रशासन और पुलिस) एसआईटी का गठन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ईडी अब पूछताछ में जुटी
पुलिस ने प्रशासन की जांच पर एक के बाद एक 13 मुकदमे दर्ज किए। इनमें देहरादून में नामी अधिवक्ताओं के नाम भी सामने आए। अधिवक्ता कमल विरमानी वर्तमान में एक साल से अधिक समय से जेल में बंद है। गत जनवरी में पुलिस की ओर से इस मामले में ईडी जांच के लिए लिखा गया था। अब इस मामले में ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक ईडी ने यहां आरोपी अधिवक्ताओं के घर पर छापा मारा। इसके अलावा इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। ईडी ने यहां से बहुत से दस्तावेज बरामद किए हैं। ईडी के विश्वनीय सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने दो बिल्डरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि, इन बिल्डरों के नाम पुलिस जांच में सामने नहीं आए थे। लेकिन, माना जा रहा है कि इन बिल्डरों का इस केस से गहरा ताल्लुक है। लिहाजा ईडी अब इनसे पूछताछ में जुटी है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: MI-17 से छिटककर नदी में गिरा क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलिकॉप्टर, थारू कैंप के पास हादसा; देखें वीडियो

पांच राज्यों के थे आरोपी, सूत्रधार केपी सिंह की हो चुकी है मौत

इस मामले में सबसे पहले एक अधिवक्ता इमरान की गिरफ्तारी हुई थी। उससे पूछताछ में पता चला कि मामले का सूत्रधार सहारनपुर का रहने वाला केपी सिंह है। केपी सिंह की सहारनपुर जिला जेल में तबीयत खराब होने से मौत हो गई थी। पूरे प्रकरण में करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें राजस्व के नामी अधिवक्ता कमल विरमानी का नाम भी शामिल है। जबकि, दो आरोपी आसाम, दो पंजाब, हरियाणा का रोहिताश, सहारनपुर का छोटा पंडित, मक्खन सिंह शामिल हैं। इन सभी के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। सहारनपुर में केपी सिंह के मकान पर भी ईडी पहुंची थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed