{"_id":"67b03bdf7dc93078d10e6fa9","slug":"economic-survey-report-released-uttarakhand-growth-rate-increased-gdp-also-increased-read-all-updates-in-hindi-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट...विकास दर के साथ ही सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ा, जानें प्रति व्यक्ति आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट...विकास दर के साथ ही सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ा, जानें प्रति व्यक्ति आय
Sat, 15 Feb 2025 12:37 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:37 PM IST
सार
आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की विकास दर बढ़ी है, जिसमें 6.61% को बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय औसत 6.4% है। विकास दर के साथ ही सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ा है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नियोजन ने कहा कि 2023-24 के 332000 करोड़ से बढ़कर 3,78,000 करोड़ अनुमानित है। इसके अलावा लोक प्रशासन एवं अन्य सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक 13.58% की ग्रोथ हुई है। पहली बार फिशरीज में 9.39% की ग्रोथ रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...National Games: पहली बार मिला मौका और मैदान में छा गए उत्तराखंड के खिलाड़ी, 103 पदक जीतकर रचा इतिहास
विज्ञापन
उत्तराखंड की जीडीपी में सर्वाधिक 46.02% भागीदारी सर्विस सेक्टर की। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ी है। बताया कि 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 2,46,000 थी जो बढ़कर 2,74,000 हो गई। नेशनल की 2,01,162 रुपये है। आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट को उत्तराखंड विधानसभा में पटल पर रखा जाएगा।