फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Economic Survey Report: Demand for electricity is continuously increasing availability is not even one third

Uttarakhand News: आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट... लगातार बढ़ रही बिजली की मांग, उपलब्धता एक तिहाई भी नहीं

Thu, 29 Feb 2024 10:57 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Feb 2024 10:57 AM IST
विज्ञापन
Economic Survey Report: Demand for electricity is continuously increasing availability is not even one third
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश में बिजली की मांग साल-दर-साल बढ़ती जा रही है, जिसके सापेक्ष उपलब्धता एक तिहाई भी नहीं है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022-23 में 1543 करोड़ यूनिट मांग के सापेक्ष 543.3 करोड़ यूनिट ही उपलब्ध थी। बाकी बाजार से खरीदनी पड़ी। इसी प्रकार, इस वित्तीय वर्ष दिसंबर 2023 तक 1182 करोड़ यूनिट के सापेक्ष 419 करोड़ यूनिट बिजली का ही उत्पादन हुआ। बाकी बाजार से खरीदी गई।

विज्ञापन

64 प्रतिशत बिलों का भुगतान डिजिटल

राज्य में 64 प्रतिशत बिजली बिलों का भुगतान अब लोग घर बैठे डिजिटल माध्यम से कर रहे हैं। इससे यूपीसीएल को 80 प्रतिशत कमाई हो रही है। ऑनलाइन बिल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यूपीसीएल 1.5 प्रतिशत छूट भी दे रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बीजेपी प्रदेश की पांच लोस सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करेगी जल्द, आज नई दिल्ली में बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख घरों में स्मार्ट मीटर

प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर समेत कई आधुनिकीकरण के काम होंगे, जिससे लाइन लॉस 12 से 15 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य है। इसके तहत 15.84 लाख घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगेंगे। 2602 फीडर मॉनिटर, 59212 ट्रांसफार्मर के मीटर, 3334 एचटी उपभोक्ताओं के मीटर लगाए जाएंगे। हल्द्वानी, नैनीताल की बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। नए सब स्टेशन बनेंगे। वहीं, एडीबी के सहयोग से दून की मुख्य मार्गों की एचटी, एलटी लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। तीन नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed