फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Economic Census with geotagging started in six districts of Uttarakhand

उत्तराखंड के छह जिलों में शुरू हुई आर्थिक गणना, अब हर घर और संस्थान होगा जियो टैग

Tue, 17 Sep 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Economic Census with geotagging started in six districts of Uttarakhand

सोमवार को आखिरकार प्रदेश के छह जिलों में आर्थिक गणना शुरू हो गई। सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी शुरूआत की। पहले चरण में छह जिलों में यह गणना शुरू की गई है। 

विज्ञापन


आर्थिक गणना के नोडल अधिकारी मनोज पंत के मुताबिक गणना उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चंपावत और नैनीताल में शुरू की गई है। देहरादून के सिर्फ शहरी इलाके में गणना होगी। इन जिलों के जिलाधिकारियों को गणना शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जन सेवा केंद्र और प्रगणक हर घर का दरवाजा खटखटाएंगे। इस बार गैर सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों की गणना भी की जाएगी।
विज्ञापन


इससे यह भी साफ होगा कि प्रदेश में कितने एनजीओ, स्वयं सहायता समूह और सहकारी समितियां क्रियाशील हैं। प्रदेश में करीब 24 लाख हाउस होल्ड हैं और गणना में इन्हें ही इकाई बनाया गया है। प्रदेश में 5377 सीएससी और प्रगणक इस काम को अंजाम देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय में सीएम कार्यालय हुआ जियो टैग

बाकी जिलों में प्रशिक्षण जारी है और इनका प्रशिक्षण पूरा होने पर इनकी संख्या बढ़ जाएगी। मनोज पंत के मुताबिक इस गणना के तहत दुकान एवं अन्य उद्यमों का सर्वे तो होगा ही, इसके साथ ही घर में अगर कोई आर्थिक गतिविधि होगी तो उसको भी जियो टैग किया जाएगा।

गणना की शुरुआत सीएम ने अपने कार्यालय से की तो सबसे पहले सीएम का कार्यालय ही जियो टैग हुआ। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के उप महानिदेशक राजेश कुमार के मुताबिक सीएम की ओर से वीडियो कांफ्रेंस कर जिलाधिकारियों को गणना को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया। सचिव नियोजन अमित नेगी ने भी जिलाधिकारियों से गणना के संदर्भ में बात की।

खास बातें......

1. राज्य में पहली बार 2005 में आर्थिक गणना हुई थी। इसके बाद 2013 में आर्थिक गणना हुई। इन आठ सालों में प्रदेश में 75058 उद्यमों की संख्या बढ़ी। रोजगार में करीब 56.14 प्रतिशत का इजाफा हुआ। 2013 में हुई आर्थिक गणना में प्रदेश में महिला उद्यमियों की संख्या 31419 पाई गई। सभी उद्यमों से 10.50 लाख लोग जुड़े हुए पाए गए। 
2. इस बाद का आर्थिक सर्वे में सूचना प्रौद्योगिकी का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। गणना के परिणाम तीन माह के अंदर सामने आ जाएंगे। गणना में जियो टैगिंग होगी। मतलब प्रगणक या सर्वे करने वाले स्मार्ट फोन से गणना में शामिल इकाई को जियो टैग करेंगे।

प्रगणक को दें जानकारी...
इस बार की गणना में प्रगणक को जानकारी देने से इंकार करने या गलत जानकारी देने पर जुर्माना भी लग सकता है। इसके लिए सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने बाकायदा इसका निर्देश जारी किया है। गणना में हासिल की गई जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।

क्या है गणना का फायदा...
गणना से यह पता लगेगा कि किस क्षेत्र में कितने तरह के उद्यमों से लोग जुड़े हुए हैं और ये किस तरह का रोजगार कर रहे हैं। इस बार की गणना में बिजनेस रजिस्टर भी तैयार होगा और किसी भी उद्यम का अपना खास पहचान नंबर होगा। यह सरकार और अन्य नीति नियंताओं के लिए क्षेत्र के आधार पर सही योजनाएं बनाने के काम आएगा।   
 
कोई शंका है तो इस टोल फ्री नंबर पर करें फोन...
1800-3000-3468

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed