बैंकों की खास पॉलिसी से आसानी से पूरा होगा बच्चे की हायर एजुकेशन का सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं करने के बाद यदि आप उच्च शिक्षा लेने जा रहे हैं और पैसे की कमी है तो एजुकेशन लोन आपके लिए सपनों को साकार करने का बेहतर रास्ता हो सकता है।
सभी बैंकों में एजुकेशन लोन लेने की प्रक्रिया काफी सरल है। अच्छी बात यह है कि साढ़े सात लाख रुपये तक के लोन में किसी भी तरह की सिक्योरिटी देने की जरूरत नहीं है।
पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर संतोष कुमार के मुताबिक एजुकेशन लोन को लेकर सभी बैंकों में सरकार ने समान नियम लागू किए हैं।
एडमिशन से पहले ऐसे मिलेगा लोन
अगर 12वीं के बाद आपका चयन किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में किसी कोर्स में होता है तो एडमिशन के लिए आप एजुकेशन लोन ले सकते हैं।
इसके लिए यह जरूरी है कि आपका एडमिशन किसी प्रवेश परीक्षा या मेरिट से हो न कि डायरेक्ट। कॉलेज से एक लैटर लाना होगा, जिसमें सीट अलॉटमेंट की जानकारी होगी।
इसके अलावा कॉलेज का पूरा फीस स्ट्रक्चर और अपने निवास का प्रमाण लेकर बैंक जाएं। एसबीआई सहित कई बैंकों ने इसके आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू की है।
एडमिशन ले लिया हो तो ऐसे मिलेगा लोन
अगर आपने किसी कोर्स में एडमिशन ले लिया हो और शुल्क भी जमा करा दिया हो तो एडमिशन के छह माह के भीतर आप लोन की सुविधा ले सकते हैं।
इसके लिए आपको कॉलेज का छात्र होने का बोनाफाइड लैटर लाना होगा। इसके अलावा फीस स्ट्रक्चर भी देना होगा। अच्छी बात यह है कि न केवल आपको जमा की गई रकम बैंक से वापस मिलेगी बल्कि आगे की पूरी पढ़ाई का खर्च भी लोन से ही उठेगा। एडमिशन के बाद लोन के लिए छह माह का समय निर्धारित है।
चार लाख तक कोई गारंटी नहीं
एजुकेशन लोन में चार लाख रुपये तक के लोन के लिए आपको कोई गारंटर देने की जरूरत नहीं है। सीधे लोन पास हो जाएगा। इससे अधिक साढ़े सात लाख रुपये लोन के लिए आपकी पर्सनल गारंटी पर्याप्त है। इसमें भी बाहर से कोई गारंटर देने की जरूरत नहीं है। इससे अधिक लोन लेने पर आपको गारंटर देना पड़ेगा।
दस साल तक लोन
एजुकेशन लोन लेने और जमा कराने का कुल समयावधि दस साल है। दस साल के भीतर आपको लोन की अदायगी करनी होगी। पहले यह समय सीमा सात साल थी जो कि सरकार ने बढ़ाकर दस साल कर दी थी।
ऐसे होगी लोन की अदायगी
पढ़ाई खत्म होने के एक साल तक या जॉब लगने पर, जो भी जल्द हो, वहां से लोन की अदायगी शुरू होगी। तब तक लोन पर साधारण ब्याज देना होगा।
यह बैंक का मूल ब्याजदर होती है। जैसे- यदि आपने चार साल का इंजीनियरिंग कोर्स किया है तो इसके बाद एक साल तक या जॉब लगने तक जो भी पहले हो, वहां आपको लोन का साधारण इंटरेस्ट देना है। पांच साल के बाद आपसे लोन का पूरा ब्याज वसूला जाएगा।
लोन के लिए यह कागजात जरूरी
आधार कार्ड, कॉलेज का लैटर, फीस स्ट्रक्चर, वोटर आईडी, फोटो