{"_id":"5d93726b8ebc3e01567f1986","slug":"earthquake-tremors-of-3-3-magnitude-felt-in-chamoli-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चमोली में भूकंप से डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चमोली में भूकंप से डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग
Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली में शाम करीब 6: 57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप की गहराई भूमि से दस किलोमीटर अंदर थी। इसका केंद्र भी चमोली ही था। हालांकि कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
बता दें कि भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में चमोली जिला सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने के चलते क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन