{"_id":"5c061f6cbdec224151688b18","slug":"earthquake-tremors-occurred-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: उत्तरकाशी में महसूस हुए 3 मैग्नीट्यूड भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में महसूस हुए 3 मैग्नीट्यूड भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
earthquake
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इस भूकंप का केंद्र यमुना नगर हरियाणा दर्ज किया गया। हालांकि आईएमडी उत्तरकाशी में भूकंप की पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन अधिकारी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के बड़कोट क्षेत्र में सुबह करीब 6.23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग की मानें तो लोगों ने ऐसा महसूस किया लेकिन अभी तक यह दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आइएमडी के अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई है। इसका केंद्र हरियाणा के यमुननगर में था, यह हिस्सा उत्तराखंड की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए हो सकता है कि यहां भी इसका असर हुआ हो। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जिले में भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि व पशुहानि की अभी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन